मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने 107-विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के जूनियर हाईस्कूल करीमगंज के बूथ संख्या-252, 253, 254 का निरीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से कहा कि 04 दिसम्बर तक एस.आई.आर. का कार्य पूर्ण होना है, यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही, शिथिलता अक्षम्य होगी, आप सब प्रत्येक घर तक गणना प्रपत्र पहुंचाकर उन्हें समय से भरवाकर डिजिटलाइजेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए मतदाता सूची का अपडेट होना आवश्यक है, मतदाता सूची तब अपडेट होगी जब उसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक व्यक्ति का नाम शामिल होगा, मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित मतदाताओं के नाम विलोपित होंगे।
IMG 20251128 WA0004
                     श्री सिंह ने बूथ संख्या-252 उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमगंज के बूथ लेवल अधिकारी ज्योति से जानकारी करने पर पाया कि बूथ पर 1311 मतदाताओं के सापेक्ष शत-प्रतिशत को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराये जा चुके हैं, उपलब्ध कराये गये गणना प्रपत्रों में से 759 प्रपत्र भरकर संकलित किये जा चुके हैं, संकलित किये गये गणना प्रपत्रों में से 599 प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन कराया जा चुका है, बी.एल.ओ. ने बताया कि उसकी सहायता के लिए पंचायत सहायक सौरभ को लगाया गया है लेकिन उनके द्वारा सहायोग नहीं किया जा रहा है और नाहीं वह समय पर आते हैं, जिस पर उन्होने मौके से ही मोबाइल पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि 10 मिनट के अंदर पंचायत सहायक को करीमगंज में उपस्थित होने हेतु आदेशित करें यदि पंचायत सहायक द्वारा दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरती जाये तो उसके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बूथ संख्या-253 उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमगंज के बूथ लेवल अधिकारी विजय पाल ने बताया कि 691 मतदाताओं के सापेक्ष शत-प्रतिशत को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराये जा चुके हैं, उपलब्ध कराये गये गणना प्रपत्रों में से 550 प्रपत्र भरकर संकलित किये जा चुके हैं, बूथ संख्या- 254 की बी.एल.ओ. विमलेश ने बताया कि 771 मतदाताओं के सापेक्ष 382 प्रपत्र भरकर संकलित कर डिजिटलाइेजशन कराया जा चुका है, जिस पर उन्होने समस्त बी.एल.ओ. को आदेशित किया कि अगले 02 दिन में शेष गणना प्रपत्रों को संकलित कर डिजिटलाइजेशन कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल करीमगंज के निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों से कहा कि छात्रों के साथ मेहनत कर उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करंे, छात्रों को संस्कारवान बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, जो बच्चे नियमित रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहें, उनके अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को प्रतिदन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें, बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापरक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाये, निर्धारित दिवस पर फल, दूध उपलब्ध कराया जाये, विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने जानकारी करने पर पाया कि विद्यालय में 127 छात्र पंजीकृत हैं, आज पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 56 छात्र विद्यालय में उपस्थित पाये गये, जिन्हें मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन, फल, दूध समय से उपलब्ध कराया जा रहा है, आज छात्रों को मध्यान्ह भोजन में तेहरी उपलब्ध करायी गयी। निरीक्षण के दौरान कक्षा-06 में पंजीकृत 43 छात्रों के सापेक्ष 22, कक्षा-07 में पंजीकृत 32 छात्रों के सापेक्ष 14, कक्षा-08 में पंजीकृत 50 छात्रों के सापेक्ष 20 छात्र उपस्थित मिले, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बूथ लेवल अधिकारी के रूप तैनात हैं, विद्यालय में सहा. अध्यापिका अर्चना पाण्डेय, चन्द्रकांता मौर्य, अनुदेशक रूपाली सिंह, जूली सिंह उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बेहतर मिला, जिलाधिकारी ने आरोही-अवरोही क्रम, विषम एवं सम पदों की संख्या, माध्यिका की अवधारणा को व्यवहारिक, उदाहरणों के माध्यम से समझाया, छात्रा लवी एवं छात्रा शीतल ने पूछे गए प्रश्नों का सटीक, आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर दिया, जिस पर उन्होंने कहा कि मैने पहली बार पाया कि जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को विषय की इतनी स्पष्ट और गहन जानकारी है। निरीक्षण के दौरान अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।