मैनपुरी(सुवि)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए मतदाता सूची का अद्यावधिक होना बेहद जरूरी है, लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र वयस्क मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो ताकि वह भी निर्वाचन प्रक्रिया में मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने 108-विधानसभा क्षेत्र भोगांव में शत-प्रतिशत मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भोगांव के बूथ संख्या-81 प्राथमिक विद्यालय नगला कबीसुर के बूथ लेवल अधिकारी, सहायक अध्यापक बृजेंद्र सिंह द्वारा 402 मतदाताओं के सापेक्ष शत-प्रतिशत, बूथ संख्या-339 प्राथमिक विद्यालय खजुईया के बूथ लेवल अधिकारी, शिक्षामित्र शोभा कुमारी द्वारा 513 के सापेक्ष 513 एवं बूथ संख्या-203 प्राथमिक विद्यालय सरजापुर के बूथ लेवल अधिकारी, सहायक अध्यापक सुदीप कुमार द्वारा 604 के सापेक्ष शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का कार्य पूर्ण कर डिजिटलाइजेशन का कार्य भी पूर्ण किया गया है, जिन्हें आज प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने 107-विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के बूथ संख्या 354 प्राथमिक विद्यालय नसरतपुर-लुखरपुरा की बी.एल.ओ. कु. धीरवती द्वारा 469 के सापेक्ष शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्रांे का डिजिटलाइजेशन कराने पर सम्मानित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी भोगांव, कुरावली संध्या शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, तहसीलदार भोगांव, कुरावली गौरव कृष्ण अग्रवाल, अरविन्द कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।



