डॉ. किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी में गुरू तेग बहादुर बलिदान दिवस को मनाया गया। इस कार्यक्रम में मैनपुरी गुरूद्वारा से आए हुए सरदार हरि सिंह, सरदार नरेन्दर कालरा जी, सरदार नीरज बैजल, सरदार राजेश अरोरा जी मुख्य अतिथियों के रूप में पधारे। सर्वप्रथम मंच पर पहुँच कर माँ सरस्वती को माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर गुरू तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण किया और वंदन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, स्कूल मैनेजर विद्यांशु सौजिया भी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम सरदार नरेन्दर कालरा जी ने सिक्ख परम्परा का वर्णन करते हुए नवम् गुरू तेगबहादुर जी के बलिदान की कहानी सुनाई उन्होंने छात्रों के समक्ष कहा कि हम पाश्चात्य सभ्यता से सीख अवश्य लें किंतु अपने मूल देश की भावनाएँ बनाए रखें।
सरदार नीरज बैजल ने गुरू तेग बहादुर के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि आज के छात्र गुरू तेग बहादुर की वीरता और बलिदान का मान रखें और वे हिन्द की चादर का मान रखें ऐसी मेरी आशा है।
आदरणीय सरदार हरि सिंह जी ने गुरूद्वारे में चल रहे कार्यक्रमों की भी चर्चा की और कहा गुरू तेग बहादुर ने जो बलिदान दिया है वह अमर है अमिट है। कुछ छात्रों ने भी प्रेरणादाई प्रसंग सुनाए जिनको सभी बच्चों से ध्यानपूर्वक सुना अन्त में प्रश्नोŸारी प्रतियोगिता भी हुई जिसमें प्रशान्त कुमार कक्षा 12 के छात्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथियों को अभिवादन करते हुए कहा कि मुझे तो अत्यंत गर्व है कि बच्चों ने गुरू तेग बहादुर जी के शहीद दिवस पर बहुत सारा ज्ञान अर्जित किया सारी बातों को ध्यान से सुना है। उन्होंने कहा यदि आज विद्यालय का अवकाश होता तो ये ज्ञानप्रद बातें बच्चे कहाँ से सीख पाते। भाषण प्रतियोगिता में प्रशान्त कुमार कक्षा-12 को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने समस्त अतिथियों और बच्चों एवं समस्त उपस्थित स्टाफ को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, उप-प्रधानाचार्या जी0 मैरी, स्कूल मैनेजर विद्यांशु सौजिया, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, अध्यापिका श्रेया द्विवेदी, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।



