मैनपुरी(सुवि) उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विपणन विकास सहायता (एस.सी.एस.पी.) योजनान्तर्गत नगला बील ग्राम पंचायत अर्जुनपुर, विकास खण्ड किशनी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जागरूकता शिविर में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव ने उपस्थित लोगों से स्वयं का रोजगार यथा घानी तेल, आटा चक्की, सटरिंग, टेन्ट, ब्यूटी पार्लर, दुग्ध उत्पाद आदि सेवा क्षेत्र एवं विनिर्माण क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले उद्योगों को स्थापित करने हेतु प्रेरित किया एवं उद्योग स्थापना में बैंको के माध्यम से वित्तीय सहायता हेतु विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए जागरूक किया, प्रजापति, कुम्भकार समाज के लोगों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन करने एवं निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने हेतु जानकारी प्रदान की गयी।

जागरूकता शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने रोजगारपरक योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक रामचन्द्र साहा, निदेशक आरसेटी सुरेन्द्र यादव, फेकल्टी आरसेटी अवनीश यादव, ग्राम प्रधान अर्जुनपुर सुषमा यादव, वरिष्ठ सहायक अवनीश कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.