दिनांक 11.09.2025 दिन गुरूवार को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी (उ0प्र0) के खेल परिसर में मंडलीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता बालक/बालिका वर्ग का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ0 अशोक कुमार एवं प्रधानाचार्या डाॅ0 किरन सौजिया द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर मंडलीय सचिव अनिल कुमार, बेसिक शिक्षा से अमर पचैरी, सर्वेश कुमार, पंकज राठौर, मा0 शिक्षा से रविलाल, कलीम खान, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, लालजी धूरिया, अजय यादव, उमेश यादव, आदर्श राष्ट्रीय इ0का0 से मुकेश कुमार, योगेश कुमार यादव उपस्थिति रहे। प्रतियोगिता में जनपद आगरा की 6 टीमें, मथुरा की 4 टीमें फिरोजाबाद की 1 टीम और मैनपुरी की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
न्.14 बालक-मैनपुरी विजेता- मथुरा उपविजेता।
न्.17 बालक-मैनपुरी विजेता- मथुरा उपविजेता।
न्.19 बालक-मैनपुरी विजेता- मथुरा उपविजेता।
न्.14 बालिका-आगरा विजेता- मैनपुरी उपविजेता।
न्.17 बालिका-आगरा विजेता- मैनपुरी उपविजेता।
न्.19 बालिका-मैनपुरी विजेता- आगरा उपविजेता।
प्रतियोगिता में सुभाष, इशांत, सर्वेश कुमार, अमर पचैरी एवं पंकज राठौर द्वारा निर्णायक का कार्य किया गया। समापन प्रधानाचार्या डाॅ0 किरन सौजिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य अनुज कुमार द्वारा किया गया।



