कुंवर आर.सी. महिला महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय,मैनपुरी द्वारा आयोजित रोज़गार संगम पोर्टल पर महाविद्यालय की छात्राओं का पंजीकरण बहुतायत मात्रा में कराया गया। रोजगार अधिकारी मुख्य अतिथि श्री रवीश मिश्रा जी ने छात्राओं को बताया कि रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराने से आपको घर बैठे वैकेंसी/जॉब की जानकारी मिल जाएगी। जिससे सभी को न केवल अपने देश में बल्कि विदेश में भी नौकरी मिलने का सुअवसर प्राप्त होगा।
एलडीसी श्री अंकित श्रीवास्तव जी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल पंजीयन प्रक्रिया की सारी जानकारी से अवगत कराया। जिससे छात्राओं ने आपके द्वारा दी गई जानकारी का चरणबद्ध तरीके से अनुकरण कर पंजीयन प्रक्रिया को सफल बनाया। यूडीसी श्री हृदेश कुमार सक्सेना जी ने छात्राओं को लॉग इन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया जिससे छात्राओं की प्रक्रिया आसान हो सकी।
महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी जी ने कहा कि यह सरकार का सराहनीय कदम है इससे बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलने का अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शेफाली जी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि रोजगार संगम पोर्टल पर शिक्षित और अशिक्षित दोनों लोग इस पर पंजीयन करके सीधे कंपनियों से जुड़ सकते हैं और इंटरव्यू देकर रोज़गार पा सकते हैं।
कार्यक्रम संचालिका डॉ अलका पाठक जी ने बताया कि रोजगार पोर्टल विभाग,कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ता है जिससे पढ़ने वाले छात्राओं को आसानी से इसका लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. मधु गुप्ता जी ने छात्राओं को बताया कि रोजगार संगम पोर्टल की पंजीयन की प्रक्रिया बेहद आसान है।आप मोबाइल से पंजीयन कर सकते हैं,आपको आउटसोर्सिंग की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित
रहें।



