विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारी जाये, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं के साथ चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ की समय से उपस्थिति सुनिश्चित हो-प्रभारी मंत्री।

मैनपुरी(सुवि)प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये, किसी भी दिव्यांग, निराश्रित महिला, वृद्धावस्था पेंशन का लाभ पाने वाले लाभार्थी को आधार सीडिंग के कारण पेंशन पाने में असुविधा न हो, प्रत्येक लाभार्थी का तत्काल आधार सीडिंग कराया जाए, हर घर नल के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति से कोई घर वंचित न रहे, सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ट्रांसफार्मर बदलने में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, निजी नलकूप उपभोक्ताओं को मात्र 03-04 घंटे विद्युत आपूर्ति की शिकायत प्राप्त हो रही है, जागीर करहल, जौराईपुर, भोगांव में निजी नलकूप उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिस कारण किसानों को सिंचाई के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था तत्काल सुधारी जाए, किसानों को खाद, बीज की कोई समस्या न हो, किसानों की समस्याओं का सर्वाेच्च प्राथमिकता पर निदान किया जाए, कृषि यंत्रों, बीज पर मिलने वाली अनुदान राशि तत्काल कृषकों को उपलब्ध कराई जाए, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ समय से उपस्थिति हांे, स्वास्थ्य केंद्रांे पर पर्याप्त मात्रा में दबाएं उपलब्ध रहें, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इस मौसम में वेक्टर जनित बीमारियों के फैलने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु मुकम्मल व्यवस्था की जाए।

उक्त निर्देश राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मा. मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, सी.एम. डैशबोर्ड, कानून व्यवस्था की बिन्दुवार समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति पंजीकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है, पंजीकरण की सबसे खराब प्रगति अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में है, सम्बन्धित अधिकारी पंजीकरण की प्रगति सुधारने के साथ ही कक्षा-09 से 10 में एवं कक्षा-11 से 12 में प्रवेश करने वाले छात्रों का तत्काल छात्रवृत्ति का रिन्यूवल कराना सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर दिखाई न दें, मुख्यमंत्री गोधन सहभागिता योजना में गो-पालकों को गोवंश उपलब्ध कराये जाएं, पशु चिकित्साधिकारी अपने-अपने अधीन गौशालाओं का प्रतिदिन भ्रमण कर संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य की देख-भाल करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि मनरेगा में 01 लाख 24 हजार जॉब कार्ड धारक है, अब तक 02 लाख 86 हजार मानव दिवस सृजित हो चुके हैं, मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में स्थापित 1209 तालाबों के सापेक्ष 408 तालाब, जिनका क्षेत्रफल 419 हेक्टेयर है, का आवंटन हो चुका है, जिस पर उन्होंने मत्स्य निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर शिविर लगाकर शेष तालाबों का आवंटन कराना सुनिश्चित करें ताकि मत्स्य पालकों को योजना का लाभ मिल सके।

प्रभारी मंत्री ने परिवहन, आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, जी.एस.टी., खनन, विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करने पर पाया कि गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष अपराधों में काफी कमी आई है, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में प्रभावी कार्यवाही की गई है, महिला अपराध के संबंध में भी तत्काल कार्यवाही हो रही है, माह जुलाई में 02 हत्या, 01 लूट, 03 गृह-भेदन के प्रकरण दर्ज हुए, जिन पर त्वरित कार्यवाही कर घटना में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

उन्होने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट, पर ड्रॉप-मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतें, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी, ग्रामीण, विद्युत बिलों में सुधार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कुसुम, निःशुल्क बीज डी.बी.टी., प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, सड़क निर्माण, एंबुलेंस 102, 108, बायोमेडिकल उपकरण रख-रखाव, सीटी स्कैन सेवाएं, दिव्यांग पेंशन, आधार सीडिंग, सहकारी दुग्ध समितियां, दुग्ध मूल्य भुगतान, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-02, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री पोषण, सामाजिक वानिकी, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, पशु टीकाकरण, निराश्रित गोवंशों की सुपुर्दगी, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, मत्स्य उत्पादन, शादी अनुदान योजना, निराश्रित महिला पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों की आधार सीडिंग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृ शिशु एवं बालिका मदद योजना, ओ.डी.ओ.पी. वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वःरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, आधार सीडिंग, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, टेल फीडिंग में जनपद को ए-कैटेगरी में पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि नई सड़कों का निर्माण, निर्माण कार्य सी.आई.एम.एस., 15-वें वित्त आयोग, जल जीवन मिशन हर घर जल, 05-वें राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, मध्यान्ह भोजन, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में बी.-श्रेणी एवं डे. एन.आर.एल.एम. बैंक क्रेडिट लिंकेज, निपुण परीक्षा ऑकलन, फैमिली आई.डी. में सी.-श्रेणी में है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि अपने-अपने विभाग कीसंचालित योजनाओं की प्रगति सुधारने की दिशा में कार्य करें, फैमिली आई.डी., डे.एन.आर.एल.एम., परीक्षा आंकलन में जनपद की स्थिति विगत कई माह से ठीक नहीं है, इसे सुधारा जाये।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके मार्ग-दर्शन से जनपद प्रदेश में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में प्रदेश में 06वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आप द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने के साथ ही जनपद की रैंक सुधारने की दिशा में सम्मिलित प्रयास किए जाएंगे। उन्होने प्रभारी मंत्री को बताया कि जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है, किसानों को उनकी मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध करायी जा रहा है, संचालित योजनाओं का धरातल पर बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्युत से संबंधित जो भी शिकायतें हैं, उन शिकायतों को प्राथमिकता पर दूर कराया जाएगा, प्रत्येक उपभोक्ता को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने की व्यवस्था की जाएगी, निजी नलकूपों को भी रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति मिलेगी।

बैठक में पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी हितेन्द्र कुमार शेखर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण, आर.ई.एस., नहर, नलकूप सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।