‘हर घर तिरंगा’ अभियान फेज 1 के तहत कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में महाविद्यालय की संयुक्त इकाई द्वारा रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल प्रतीकात्मक है, बल्कि यह हमें अपनी आज़ादी की कीमत याद दिलाता है। आज की युवा पीढ़ी जब रचनात्मकता और देशभक्ति को जोड़ती है, तो एक नई ऊर्जा का संचार होता है आप सभी इस कार्यक्रम पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ हिस्सा लें। तत्पश्चात प्राचार्या डॉ शेफाली यादव जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि यह हमारी आत्मा, संस्कृति और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस विषय सृजनात्मकता के माध्यम से जब युवा अपने विचार प्रकट करते हैं तो वह संदेश समाज के कोने-कोने तक पहुँचता है। विद्यार्थियों की यह सृजनात्मकता हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की प्रतीक है। NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह तथा जया सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह आयोजन छात्राओं के भीतर रचनात्मक कौशल के साथ राष्ट्र के प्रति चेतना जागृत करने का माध्यम बनेगा और आप सभी टीम वर्क की क्षमता का अधिकाधिक विकास होगा। छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा रंगोली कला के माध्यम से तिरंगे, भारत माता, अशोक चक्र, शहीदों के चित्र, और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीकों को रंगों से सजाया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं तथा समस्त NSS स्वयंसेविकाएं एवं बड़ी संख्या में अन्य छात्राएँ भीउपस्थित रहीं।



