मैनपुरी 16 मार्च, 2022- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिह ने होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से होली का त्योहर आपसी सदभाव,सौहार्द व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुये कहा है कि रंगो का पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा अनेकता में एकता की पहचान है, जिसमें देश की अटूट शक्ति विद्यमान है, होली आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का रंग बिरंगा त्योहार है। उन्होने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर रंगो का ही प्रयेाग करे, किसी के ऊपर कीचड़ आदि की गन्दगी न डाले, बीमार व शारीरिक तौर से अक्षम व्यक्तियों के साथ उनकी आशा के अनुरूप ही बर्ताव करें।
श्री सिह ने जनपदवासियों का आव्हान करते हुये कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपनी परम्परा का निर्वहन करें। उन्होने अपने बधाई सन्देश के माध्यम से विश्वास व्यक्त किया कि होली पर्व पर सभी जनपदवासी अपनी समझदारी का परिचय देते हुए त्योहार को हंसी-खुशी के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायेगें।