समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी जनपद के विधानसभा धौरहरा क्षेत्र के लुधौनी से लखनऊ तक पदयात्रा कर आये लोगों ने समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
पदयात्रा के संयोजक श्री आदर्श यादव और शुभम यादव रहे। पदयात्रा में सर्वश्री रितिक यादव, सत्येन्द्र यादव, अर्नव यादव, श्री राम भार्गव, रिषभ यादव, निशांत यादव, कमल भार्गव, सचिन यादव, सौरभ यादव, कौशल भार्गव, अजीत यादव, दयाशंकर यादव, सूरज यादव संदीप राजपूत, शिवशंकर यादव आदि शामिल रहे।(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता,समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश।



