गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम “पहल

पहल “जिस पर मिलेंगी जीडीए की सभी संपत्तियों की सेवाएं एक ही पोर्टल पर

डिजिटल की दुनियां में पहल पोर्टल नित्य कायम कर रहा है नए आयाम

पहल पोर्टल के माध्यम से अब तक जी डी ए को प्राप्त हो चुके हैं 150 करोड़ से अधिक का राजस्व

प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलो द्वारा ब्रहस्पतिवार को गाजियाबाद के *इंदिरापुरम मे स्थित कैलाश मानसरोवर भवन* में आगमन पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के *”पहल “( पब्लिक एक्सेस फॉर हाउसिंग एंड प्रोपर्टी एलॉटमेंट लॉगिन* ) पोर्टल का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित तमाम माननीय जनप्रतिनिधियों व जिले के अधिकारियों के बीच प्राधिकरण के पहल पोर्टल की प्रसंशा की गई। इस दौरान गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि डिजिटल क्षेत्र की दुनिया में पहल पोर्टल विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। पब्लिक एक्सेस फाॅर हाउसिंग एंड प्रापर्टी अलाटमेंट लाॅगिन प्राधिकरण के द्वारा हाल ही में नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरुआत किया गया जिसके आरंभ होने के बाद 1 लाख 40 हजार से अधिक आवंटियों के लिए एक नई सुविधा उपलब्ध हैै, जो एक सिंगल विंडों सिस्टम की तरह डिजिटल है, जो तेज एवं पारदर्शी और पूरी तरह से डिजिटल है। अब संपत्ति का भुगतान हो,लेजर रिपोर्ट देखनी हो या किस्तों का पुनर्निधारण हो,सब कुछ संभव है,वह भी बस एक क्लिक पर। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री को ये भी अवगत कराया गया कि इस पोर्टल के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आवंटियों के द्वारा अपने निकटत्तम बैंक शाखाओं के माध्यम से किस्तों के रूप में अब तक 161.22 करोड राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसकेे साथ – साथ नाम आदि में संशोधन से जुडे़ 97 प्रकरणों में आवेदन किया गया। इनमें से 83 प्रकरणों में प्राधिकरण स्तर से मंजूरी दी जा चुकी है। इस दौरान साहिबाबाद विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री माननीय श्री सुनील शर्मा , प्रदेश सरकार में मंत्री माननीय श्री नरेंद्र कुमार कश्यप, जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री असीम अरुण एवं स्थानीय सांसद माननीय श्री अतुुल गर्ग, महापौर माननीय श्रीमती सुनीता दयाल, शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।