डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 3यूपी बटालियन मैनपुरी के तत्वाधान में जनपद के निम्न स्कूलों चित्रगुप्त डिग्री काॅलेज, कुँ0 आर0सी0 डिग्री काॅलेज, नेशनल डिग्री काॅलेज, चै0 सूरज सिंह महाविद्यालय व डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी के बच्चों ने प्रतिभाग किया, इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के निम्नलिखित विद्यालयवार एनसीसी अधिकारी, जिनमें एएनओ डाॅ0 राजीव रंजन, अभय प्रताप, विनय कुमार, प्रदीप कुमार एनसीसी आॅफिस से एसएम दरिया सिंह आदि मौजूद रहे।

मंच पर पतंजलि से आए मुख्य अतिथि योगाचार्य जगरामाचार्य जी एवं उनके साथ आए अन्य योग गुरू विराजमान थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माता सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर पूजा वंदन किया। इसके बाद योगाचार्य श्री जगरामाचार्य जी ने योग दिवस के बारे में विस्तृत जानकारियां दीं उन्होंने बताया योग का अर्थ जोड़ होता है जो हमको परमात्मा से जोड़ता है योग से आदमी दीर्घायु बनता है और निरोग रहकर जीवन यापन करता है। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम भी सहजता से कराए, उन्होंने बताया कपालभाति से कैंसर जैसे असाध्य रोगों से छुटकारा मिल जाता है और अनुलोम विलोम से श्वाँस सम्बन्धित बीमारियों से निजात मिल जाती है।

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि को फूलों की माला पहनाकर साॅल उढ़ाकर व गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया। इसी कड़ी में सभी आगंुतकों को भी माला पहनाकर साॅल उढ़ाकर व गिफ्ट देकर स्वागत किया गया। इसके बाद पतंजलि से आए दूसरे योग आचार्य जी ने योग के विषय में चर्चा की तथा उन्होंने आसन और प्राणायाम कराए जिनका सभी ने अनुकरण किया।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका सीमा दीक्षित ने हाॅस्टल की छात्राओं के द्वारा एरोविक डांस भी कराया जिसका सभी लोगों ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया।

अंत में विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता की विश्व को देन है। ‘‘युज’’ धातु से बने योग शब्द का अर्थ है जोड़ना तथा समाधि। योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं होता है। शास्त्रों में ‘समत्वं योग उच्यते’ योग की व्याख्या की गयी है, जिसे अपनाकर व्यक्ति शान्त व निरामय जीवन का अनुभव करता है। उन्होंने सभी आगुंतक महानुभावों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, उपप्रधानाचार्या अनीशा एल दास, विद्यालय मैनेजर विद्याँशु सौजिया, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।