डॉ.किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी के आदिल खान, राधिका और पारस यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में शानदार सफलता प्राप्त कर डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

आदिल खान, राधिका और पारस यादव, डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल के कक्षा 9 से 12वीं के छात्र रहे हैं, एवं आदिल खान ने विद्यालय के हाॅस्टल में रहकर कठिन परिश्रम, लगन एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। छात्रों NEET परीक्षा में आदिल खान ने 4778 राधिका ने 5173 रैंक, पारस यादव ने 9700 रैंक प्राप्त की है और अब वह चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के अपने सपने को साकार करने के करीब पहुँच गए हैं।

 

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि आपने (NEET) परीक्षा में शानदार रैंक प्राप्त करके न केवल अपने माता-पिता और डाॅ0 किरन सौजिया विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय से यह सिद्ध कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, यदि प्रयास ईमानदार और संकल्प मजबूत हो।

 

उन्होंने कहा आपकी यह सफलता भावी पीढ़ियों के लिए केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि यह सिखाने वाली कहानी है कि सफलता किसी एक क्षण का परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर तप और साधना की यात्रा है। आप तीनों छात्रों की इस सफलता पर डाॅ0 किरन सौजिया विद्यालय परिवार की ओर से और विशेष रूप से मेरी ओर से डाॅ0 अशोक कुमार, चेयरमैन के रूप में आपको ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

 

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, मैनेजर विधान्शु सौजिया, टेक्निकल ऐकेडेमिक एड्वाइजर तेजस्वी सौजिया, उप प्रधानाचार्या अनीशा एल दास, शिक्षक प्रदीप कुमार एनसीसी एएनओ, विनोद सी, अशोक कुमार, सीमा दीक्षित, आदित्य कुमार गोंड, पंकज नेहरा, अंकित सिंह व अभिभावकगण तथा छात्र साथियों ने भी तीनों छात्रों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।