समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राम शंकर लोधी और समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कर्मजीत लोधी के साथ प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन देकर अमेठी जनपद में लोधी समाज के 6 लोगों की हत्या की घटना पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों की सुध न लेने पर आज न्याय दिलाने की मांग की।
अमेठी जनपद में सर्वश्री जागेश्वर लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्राम सभा रमई मोहनगंज, विधानसभा तिलोई, संत कुमार लोधी बेनीपुर ग्रामसभा विराज मोहनगंज, छोटे लाल लोधी ग्राम पूरे राजा ग्राम सभा बारकोड धर्मे मोहनगंज, संतोष लोधी ग्राम पूरे राजा ग्राम सभा बारकोड धर्मे मोहनगंज, रवि लोधी और आशीष लोधी ग्राम पूरे लोध का पुरवा नगर पालिका विधानसभा गौरीगंज की हत्याएं हुई है। अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है।
प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री प्रो0 रूदल यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा, हेमंत सिंह राजपूत तथा जिलाध्यक्ष अमेठी श्री राम उदित यादव शामिल रहे।
श्री अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है। हमारी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। (राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता



