मैनपुरी(सुवि)निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पत्र के क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय नगला कीरत में क्षय रोग से ग्रसित एवं संभावित मरीजों को खोजने हेतु शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने किया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार, केयर हॉस्पिटल के डॉ. राहुल यादव के द्वारा 05-05 टी.बी. के मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की, शिविर में 82 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया एवं सी.वाई.टी.बी. टेस्ट, बलगम की जांच, सी.बी. नॉट, एच.आई.बी., आर.बी.एस., पोरटेबिल एक्स-रे मशीन से एक्स-रे किये गये, टी.बी. से ग्रसित मरीजों के कांटेक्ट परिजनों को टी.पी.टी. उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल, डी.सी. मोनिका यादव, वाई.पी. सिंह, विकास चंद्र गुप्ता, राहुल बाबू, नितिन भदोरिया, शिवानी यादव, सलिल मिश्रा, राजेश भारद्वाज, अंकुर मिश्रा, प्रबल यादव, सरोज कुमार, राजीव कुमार, रिचा दुबे, अतुल वर्मा, जोली, प्रमोद कुमार, पूजा, सुमन लता आदि ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई, कंपोजिट विद्यालय नगला कीरत के प्रधानाचार्य बृजकांत सिंह ने कैंप की सुचारू व्यवस्था की।