समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज कौशाम्बी घटना की जांच करने गए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने भेंट कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता एवं उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कौशाम्बी की घटना दुखद है। दोनों उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार अन्याय की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीड़िता को एक करोड़ रू0 की सहायता करें।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों में बदलाव कर पीड़िता के साथ घोर अन्याय और पाल समाज के लोगों के खिलाफ साजिशन कार्यवाही की गई है। इससे पाल समाज में भय व्याप्त है। पीड़ित परिवार गरीब, भूमिहीन, कृषक मजदूर है। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के मांग करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़िता के परिवार के साथ है और न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री राजारामपाल पूर्व सांसद, डॉ. मान सिंह यादव एमएलसी, समरथ पाल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, दया शंकर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, डॉ. अवध नाथ पाल पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर, राकेश बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा, अंशु पाल जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी कन्नौज शामिल रहे।(राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ताकौशाम्बी कांड पर सपा की रिपोर्ट, अखिलेश ने मांगा न्याय और 1 करोड़ मुआवजा



