डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी की राधिका ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में शानदार सफलता प्राप्त कर डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राधिका, डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल की कक्षा 9 से 12वीं की छात्रा रहीं हैं, ने कठिन परिश्रम, लगन एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। छात्रा ने NEET परीक्षा में 5173वीं रैंक प्राप्त की है और अब वह चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के अपने सपने को साकार करने के करीब पहुँच गए हैं।

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि आपने (NEET) परीक्षा में शानदार रैंक प्राप्त करके न केवल अपने माता-पिता और डाॅ0 किरन सौजिया विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय से यह सिद्ध कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, यदि प्रयास ईमानदार और संकल्प मजबूत हो।

उन्होंने कहा आपकी इस सफलता पर डॉ. किरन सौजिया विद्यालय परिवार की ओर से और विशेष रूप से मेरी ओर से डॉ.अशोक कुमार चेयरमैन के रूप में आपको ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

विद्यालय चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने राधिका से कहा कि मुझे आज भी वह दिन स्मरण है जब मैंने आपसे कहा था कि आप मेरे स्वप्न में डॉक्टर की सफेद कोट पहनकर आई थीं और आज आपने उसे सच कर दिखाया। आपने मेरे उस स्वप्न को साकार करके यह प्रमाणित कर दिया है कि सपनों में भी सच्चाई की झलक होती हैए यदि उन्हें जुनून और मेहनत से सींचा जाए।

आपके इस अद्भुत उपलब्धि पर हमें गर्व है। हम न केवल आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैंए बल्कि यह भी विश्वास करते हैं कि आप आने वाले समय में एक संवेदनशीलए निपुण और समर्पित चिकित्सक बनेंगी जो समाज की सेवा में एक मिसाल कायम करेंगी।

आपका यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको आगे भी उत्तरोत्तर प्रगति और सफलता प्रदान करे।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ अशोक कुमार वाइस प्रेसीडेंट डॉ किरन सौजिया मैनेजर विधान्शु सौजिया टेक्निकल ऐकडेमिक एड्वाइजर तेजस्वी सौजिया शिक्षक विनोद सीए अशोक कुमार प्रदीप कुमार सीमा दीक्षित आदित्य कुमार गोंड़ पंकज नेहरा व अभिभावकगण माँ कविता यादव पिता राजेश यादव एवं बहिन महिमा तथा छात्र साथियों ने भी राधिका को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।