समाजवादी्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कन्नौज से पूर्व सांसद रहे श्री छोटे सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक जताया। श्री छोटे सिंह यादव का शुक्रवार को लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
श्री अखिलेश यादव ने आज फर्रूखाबाद स्थित श्री छोटे सिंह यादव के आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा है कि श्री छोटे सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। उनका नेताजी का वर्षों का साथ था श्री छोटे सिंह यादव का साथ राजनीतिक सम्बंधों से आगे का था। वे नेताजी के पुराने साथी और परिवार की तरह थे। समाजवादी पार्टी को बनाने से लेकर ऊंचाई तक पहुंचाने में श्री छोटे सिंह यादव ने नेताजी के साथ संघर्ष किया। उन्होंने मेहनत कर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया। पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी का साथ निभाया। पार्टी के लोग उनके निधन से दुःखी है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जो रास्ता श्री छोटे सिंह यादव ने दिखाया और जो सिद्धांत दिया उसे और मजबूत करें।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री छोटे सिंह यादव सहकारिता आंदोलन से जुड़े थे। सहकारिता आंदोलन को और मजबूत बनाना है, जिससे गांव के लोगों को इसका लाभ मिले। श्री छोटे सिंह यादव ने बहुत त्याग किया और नेताजी के हर फैसले के साथ रहे। पार्टी को हमेशा मजबूत किया। उन्होंने समाज सेवा से लेकर राजनीति और अन्य क्षेत्रों में जो सेवाएं की हम सभी लोग उन्हें कभी भूल नहीं सकते हैं।(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता



