समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह की जीवनी ‘‘छूना है आसमान‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतापगढ़ से सांसद श्री एसपी सिंह पटेल ने किया था। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने श्रीमती कांति सिंह को समाज सेविका और शिक्षाविद् श्रीमती सावित्री बाई फुले की प्रतिमा भेंट की।

IMG 20250609 WA0012

पुस्तक के विमोचन के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा समाज को जोडती है। शिक्षा उपेक्षितों के लिए प्रकाश है। शिक्षा से जागरूकता आती है। जीवनी शिक्षा से जुड़ी होती है। पुस्तक के लिए श्रीमती कांति सिंह को बधाई देना चाहता हॅू। इसमें उनके पूरे जीवन का संघर्ष है। वे रूढ़िवादी समाज से लड़ते हुए यहां तक पहुंची है।

  1. IMG 20250609 WA0015

श्री यादव ने कहा कि आसमान छूने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहना पड़ता है। शिक्षा शोषण नहीं पोषण करती है। शिक्षा पाजिटिव और प्रोग्रेसिव बनाती है। लेकिन रूढ़िवादी लोग शिक्षा के खिलाफ रहते है और शिक्षा पर नियंत्रण करना चाहते है। जो शिक्षा का सम्मान नहीं करते है वे दंभी, अहंकारी और घमंडी होते है।

IMG 20250609 WA0017

इस अवसर पर प्रतापगढ़ के सांसद श्री एसपी सिंह पटेल ने कहा कि श्री अखिलेश यादव प्रोग्रेसिव लीडर है। ये देश के अकेले नेता हैं जिनका विजन विकास है। श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया। लाखों छात्रों को लैपटॉप वितरित किया। छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया। राजधानी लखनऊ में इकाना अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया। आईटी सिटी बनाया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन सेवा शुरू की। पूरे देश में श्री अखिलेश यादव जैसा विजनरी नेता दूसरा नहीं है।

पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्री अखिलेश यादव बेहद संवेदनशील नेता है। उन्होंने पीडीए के जरिए सामाजिक न्याय का आह्वान किया है। पीडीए की एकजुटता से वंचित और शोषित समाज में न्याय मिलेगा।

कार्यक्रम में सांसद श्री आरके चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, प्रवक्ता डॉ0 आशुतोष वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर ‘‘छूना है आसमान‘‘ पुस्तक की लेखिका श्रीमती रेनू सैनी, समीक्षाकार श्रीमती राखी सैनी, श्रीमती अरूण ग्रेस सीईओ साइन ओ क्योर, अनूप पटेल, श्री सुशील कुमार, श्री शिखर पाल सिंह, श्री राकेश चौधरी एडवोकेट हाईकोर्ट, डॉ0 पंकज यादव, शान भटनागर, प्रोफेशनल आर्टिस्ट, श्री दिनेश चौधरी एडवोकेट एवं लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त जनपदों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता