कुंवर आर.सी. महिला महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवम् छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ.सुशीला त्यागी जी ने पर्यावरण पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित न करने से धरती पर जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हम सभी का फर्ज है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.शेफाली यादव जी ने कहा कि हमारा पर्यावरण मानवीय गतिविधियों के कारण गंभीर खतरों का सामना कर रहा है । इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें तुरंत और सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर एन.एस.एस.अधिकारी श्री राजेश सेन और डॉ. प्रतिभा जायसवाल उपस्थित रहीं। साथ ही महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो.मधु गुप्ता, प्रो.अनीता सिंह प्रो.कुसुम यादव के साथ ही सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।



