तहसील स्तरीय खेल प्रोत्साहन समितियों का तत्काल किया जाये गठन-खेल प्रोत्साहन समिति से स्टेडियम में रखे जाएं बैडमिंटन कोच और जिम ट्रेनर- जिलाधिकारी।
मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि स्टेडियम में प्रतिमाह कोई न कोई खेल प्रतियोगिता आयोजित करायी जाये, स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होने कहा कि जनपद स्तर पर विभिन्न अवसरों पर खेल महाकुंभ, खेल उत्सव जैसे भव्य आयोजन कराये जाए, जिसमें विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल विभाग तथा जिला खेल संघांे के सहयोग से कराया जाए। उन्होने कहा कि खेल प्रोत्साहन समिति की आर्थिक स्थिति सुदृण करने हेतु समाज सेवियों को सहयोग लिया जाये, विभिन्न श्रोतों से इसमें धनराशि जमा करायी जाये। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उत्कृष्ट एवं उदयीमान खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप विशेषज्ञों की टीम द्वारा चयनित कर प्रशिक्षण दिलाया जाये, प्रतिभाभान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले जनपद के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाए। उन्होने कहा कि तहसील, विकास खंड स्तर पर बैठक कर खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाये, जनपद स्तर पर भी विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जायें, जनपद में खेलो को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास किये जाये।
श्री सिंह ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि तहसील स्तर पर एक माह के भीतर खेल प्रोत्साहन समितियों का गठन कर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं-युवतियों, बालक-बालिकाओं को खेलो से जोड़कर उनमें खेलों के प्रति रुचि पैदा की जाए, तहसील स्तर पर विभिन्न विधाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जायें, तहसील स्तर के विजेताओं की जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराकर विजेताओं को पुरस्कृत कराया जाये, तहसील स्तर पर गठित खेल प्रोत्साहन समितियों को जिला खेल प्रोत्साहन समिति के माध्यम से रू. 60 हजार प्रतिवर्ष उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। उन्होने उप क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि तरण-ताल, जिम आदि के लाइसेंस जारी कर खेल प्रोत्साहन समिति में शासनादेश में प्राविधान के अनुसार 15 हजार की धनराशि जमा करायी जाये।
बैठक में स्टेडियम में एक बैडमिंटन प्रशिक्षक, एक जिम ट्रेनर को रखने की व्यवस्था प्रोत्साहन समिति से करने पर सहमति बनी, बैठक मंे स्टेडियम में बनी क्रिकेट अभ्यास पिचों पर 12 एल.ई.डी. फ्लड लाइटें, स्टेडियम में जिम करने आने वाले खिलाडियों के लिए म्यूजिक सिस्टम, इनवर्टर, स्टेडियम के ऑफिस, गेस्ट रूम में ए.सी. लगाये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुये खेल प्रोत्साहन समिति का नियमानुसार नवीनीकरण कराये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि समिति में जनपद के प्रतिष्ठित, गणमान्य व्यक्तियों को जोड़ा जाये और उनके सहयोग से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उनके माध्यम से कराया जाये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी.गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमारर, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदीप चौहान, राघवेन्द्र दुबे, महेश मिश्रा, बी.डी. शुक्ला, अनिल कुमार, अमर यादव, अमर, विकास यादव, राघवेंद्र दुबे, राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी परितोष यादव, वर्षा यादव, अनुष्का बालीवॉल प्रशिक्षक इस्तखार अहमद, खेलो इंडिया प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव, जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने किया।



