डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सबसे पहले विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने महात्मा बुद्ध व माँ सरस्वती के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कुछ बच्चों ने महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए तथा कुछ बच्चों ने जीवन परिचय भी सुनाया। कुछ बच्चों ने कविताएँ भी प्रस्तुत कीं। विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने महात्मा बुद्ध के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूँज गया। अंत में चेयरमैन सर ने सभी बच्चों के कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा जिन अध्यापकों ने इन कार्यक्रमों की तैयारी कराई उनको भी बधाई दी।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोश जोसेफ, उप प्रधानाचार्या अनीशा एल दास, इंचार्ज कहकशा, जाॅम्सी जाॅर्ज, प्रगति, विधांशु अशोक, एएनओ प्रदीप कुमार, अध्यापक डा0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिका मौजूद थे।



