संचालित योजनाओं में लाभार्थियों के चयन में बरती जाये पूरी पारदर्शिता, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले योजना का लाभ-जयवीर सिंह।
मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, उसकी समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण हो, केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित लाभार्थीपरक, जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेद-भाव के मिले, पात्रों के चयन में पूरी सतर्कता, पारदर्शिता बरती जाये यदि किसी के द्वारा पात्रों के चयन में लापरवाही बरती गयी या किसी अपात्र को योजना में लाभान्वित करने की संस्तुति की जाये तो उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं का लाभ पाने वाले पात्र लाभार्थियों को किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना न करना पड़ंे, पात्रों का शोषण करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हो।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, किसी भी फरियादी को समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करंें। जनसुनवाई के दौरान जब खरपरी नि. अखिलेश चौहान ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि रेलवे स्टेशन के समीप शिवेंद्र ट्रैवल्स द्वारा 08-10 बस अनधिकृत रूप से संचालित की जा रही है, ट्रैवल एजेंसी के कुछ अराजक व्यक्तियों द्वारा मारपीट, अभद्र व्यवहार किया जाता है, दंबगई, गुण्डागर्दी के बल पर अबैध रूप से संचालित बसों का संचालन रोका जाय, जिस पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर से कहा कि तत्काल प्रभाव से डग्गेमार वाहनों का संचालन रोका जाए, अनाधिकृत रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसी के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हो, जनपद में ओवरलोडिंग, डग्गेमार वाहनों का संचालन न हो, प्राईवेट वाहन निर्धारित रूट, टैक्सी स्टैण्ड पर ही संचालित, खडे हों, किसी भी चौराहे पर प्राईवेट वाहन खडे होकर सवारी न भरें।
जन-सुनवाई के दौरान आजाद नगर पुलिस लाइन नि. सत्यवीर सिंह ने नगर पालिका द्वारा रोके गये वेतन का भुगतान कराने, अकबर पुर औछा नि. रामबेटी ने पिता की मृत्यू के बाद फर्जी ढग से वारिसान दर्ज कर भूमि को गलत तरीके से दूसरे के नाम दर्ज कराने, पतारा नि. संतोष सिंह ने गाटा सं-460 पर दबंगई द्वारा किये गये अबैध अतिकृमण को हटवाने, खरगपुर नि. कैलाश चन्द्र ने मां की मृत्यू के उपरान्त महिला राधा देवी द्वारा फर्जी ढग से पेंशन प्राप्त करने, नगला चुन्नी नि. लाली कुमारी ने गांव के ही व्यक्तियों द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायतें अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विद्युत विभाग से लालू जादौन, उदय चौहान, अर्जुन चौहान आदि उपस्थित रहे।



