डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में 14 अप्रैल को डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के चेयमैन डा0 अशोक कुमार एवं वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया एवं प्रधानाचार्य जोश जोसेफ ने माता सरस्वती व डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। अध्यापकों ने भी पुष्प अर्पण किए कुछ छात्रों ने डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर हिन्दी में भाषण दिए तथा कुछ बच्चों ने कविताएँ भी सुनाईं।

अंत में विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने बच्चों को संबोधित कर उनके जीवन और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कहा कि यहाँ उपस्थित सभी लोगों को एक महत्वपूर्ण संकल्प लेना है कि हम सब मिलकर समाज से भेदभाव को समाप्त करने का प्रण लेते हैं। बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल करना होता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा महिलाओं के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी पुरुषों के लिए। डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिन पर आप अपने जीवन में आगे बढ़ें यही मेरा शुभ संदेश है।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोश जोसेफ, विद्यांशू सौजिया, इन्चार्ज युवराज जयसवाल, हिमांशू सिंह, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अन्य अध्यापक/अध्यापिकाएँ मौके पर उपस्थित रहे।