आद्यौगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हो सुनिश्चित, निवेशकों को उद्योगों की स्थापना, संचालन में न हो असुविधा- जिलाधिकारी।
मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने लघु औद्योगिक आस्थान मल्लामई बेवर, विकास खण्ड बेबर के ग्राम खांकेताल में स्थापित ओ.डी.ओ.पी. सामान्य सुविधा केन्द्र मै. सन्तोषी मां तारकशी हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन, औद्योगिक क्षेत्र भोगांव का निरीक्षण के दौरन नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त उद्योग को आदेशित करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है जिसके कारण जनपद में निवेश करने वाले नये निवेशकों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र मंे उद्योग स्थापित करने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है साथ ही औद्योगिक क्षेत्र भोगांव के विकास में उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, औद्योगिक क्षेत्र के प्रशासनिक भवन में उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का कोई भी कर्मचारी उपस्थित न पाये जाने पर अंसन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी कर्मचारी के उपस्थित न रहने के फलस्वरूप प्रशासनिक भवन के साथ-साथ ओद्यौगिक क्षेत्र में उ़द्योगों की स्थापना, संचालन में विपरीत प्रभाव पड रहा है, निरीक्षण के समय एक इकाई मां कैला ट्रांसफार्मर कार्यरत पाई गई। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में कार्य न करने वाले आवंटियों के आवंटन निरस्त करके अन्य इच्छुक उद्यमियों को भूखण्डों का आवंटन करने के निर्देश दिये।
श्री सिंह ने औद्योगिक आस्थान मल्लामई के निरीक्षण के दौरान अधिकांश इकाईयां बन्द पाये जाने पर उपायुक्त उद्योग से जानकारी करने पर पाया कि अधिकांश इकाईयों में मूंगफली दाना निकालने का कार्य किया जाता है अभी मूंगफली का सीजन न होने के कारण इकाईयां बन्द हैं, भूखण्ड संख्या 01 व 02 पर कार्य होता हुआ पाया गया, जिसमें खाद्य तेल एवं स्कूटी की एजेन्सी संचालित हो रही थी, जिसके सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग ने बताया गया कि उपरोक्त भूखण्ड शबाना बेगम के नाम पर आवंटित है जिन्हंे कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किये गये हैं, निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित शबाना बेगम के पति ईशाक खान ने बताया गया कि वह जल्द ही इलैक्ट्रिक स्कूटी की असेम्बलिंग शुरू करेंगे। उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि लघु औद्योगिक आस्थान मल्लामई में अवस्थापना सुविधाओं के उच्चीकरण हेतु लघु उद्योग निगम लि. कानपुर द्वारा धनराशि रू. 186.21 लाख का आगणन उद्योग निदेशालय भेजा गया था, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में लघु औद्योगिक आस्थान में वाउण्ड्री बॉल, दो मुख्य गेट, गार्ड रूम, सी.सी.टी.बी. कैमरे सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्राविधान किया गया है जिसके क्रम में लघु उद्योग निगम लि. कानपुर द्वारा रू. 258.36 लाख का संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिसे उद्योग निदेशालय को प्रेषित किया जाना है।
जिलाधिकारी ने विकास खण्ड बेबर के ग्राम खांकेताल में स्थापित एक जनपद-एक उत्पाद सामान्य सुविधा केन्द्र मै. सन्तोषी मां तारकशी हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन के निरीक्षण के दौरान एस.पी.वी. के 07 सदस्य उपस्थित मिले, केन्द्र पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण संचालित था, सी.एफ.सी. के निदेशक सत्यस्वरूप ने बताया कि सी.एफ.सी. का संचालन जनरेटर से कराया जा रहा है विद्युत कनैक्शन न होने के कारण आसुविधा हो रही है उनके द्वारा विद्युत कनैक्शन दिलाये जाने का अनुरोध किया गया जिस पर पर उन्होंने उपायुक्त उद्योग को सी.एफ.सी. के सभी आवश्यक प्रपत्र एवं अनुबन्ध पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, सहायक प्रबन्धक उद्योग अजय परिहार, अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे। —————————–
मैनपुरी 02 अपै्रल, 2025- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गठित आन्तरिक परिवाद समितियों एवं स्थानीय समिति के पदाधिकारियों को लैंगिक उत्पीड़न के विरूद्ध जागरूकता हेतु जनपद कार्यशाला का आयोजन दि. 04 अपै्रल को अपरान्ह 01 बजे से कलैक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित से वर्ष 2024 की सूचना उपलब्ध कराने के साथ ही उक्त कार्यशाला में समय से प्रतिभाग करने को कहा है।



