
मैनपुरी (सूवि)अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने बताया कि जनपद में अब तक 16 छात्रों को यूक्रेन में फंसे होने की सूचना जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मैनपुरी को प्राप्त हुयी, जिसमें से 06 छात्र सकुशल अपने घरों को वापस आ चुके हैं, जिसकी सूची आवश्यक कार्यवाही हेतु राहत आयुक्त कार्यालय उ.प्र. शासन लखनऊ, (एकीकृत आपदा नियतंत्रण केन्द्र) को प्रेषित की जा चुकी है, यूक्रेन में फंसे हुए व्यक्तियों, छात्रों की स्वदेश वापसी की व्यवस्था के सम्बन्ध में अपडेट एडवाइजरी भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन द्वारा लगातार उनकी बेवसाइट https://www.eoiukraine.gov.in/index.php पर अपलोड की जा रही है, जनपद के छात्रों के परिजन कृपया अपने फंसे हुये परिजनों से सम्पर्क होने पर भारतीय दूतावास कीव की बेवसाइट में अपलोडेड एडवाइजरी के अनुरूप कार्यवाही करने हेतु अपने पाल्य, परिजन को अवश्य सूचित करें। उन्होने जनपद के छात्रों के अभिभावकों से कहा है कि भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन की https://www.eoiukraine.gov.in/index.php बेवसाइट पर Registration Form for Indian citizens in Ukraine लिंक पर भारतीय छात्र अपना रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य रूप से करा लें, इसके अतिरिक्त उक्त कार्यवाही हेतु 24×7 राज्य कन्ट्रोल रूम लखनऊ टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 0522-1070 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


