डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में ‘आज सीखें और कल का नेतृत्व करें’ एवं ‘आनबोर्डिंग और पुरस्कार वितरण समारोह’ की अध्यक्षता डा0 रामानन्दन चैहान सिटी कोर्डीनेटर द्वारा की गयी अतिथिगणों द्वारा डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी में पढ़ रहे बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान कराई।
आज के मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में डा0 रामानन्द चैहान सिटी कोर्डीनेटर, मयंक यादव जनता इण्टर काॅलेज, प्रो0 ए0के0 पाल, आर0के0 यादव, प्रो0 अभय प्रताप सिंह, डा0 राघवेन्द्र सिसौदिया, डा0 उदय शर्मा प्रिंसिपल, मोहन पाठक आईआईटी दिल्ली एलेन अध्यापक, डा0 परमानन्द आईआईटी कोटा अध्यापक, श्री ओमप्रकाश, अजय चैधरी हिमाचल प्रदेश, प्रवीन आईआईटी, विनोद यादव हिमाचल प्रदेश आईआईटी बीटेक आदि का डा0 अशोक कुमार एवं वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की और सभी अतिथियों को मुकुट पहनाकर, शाॅल उढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
मयंक यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिले के बहुत सारे बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा एवं दिल्ली जाते हैं लेकिन वह अब अपने ही जनपद में रहकर डा0 किरन सौजिया स्कूल में ही आईआईटी एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं तथा अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।
डा0 परमानन्द ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि कोई भी छात्र यदि फेल भी हो जाता है तो उसे हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि उसे पहले से ज्यादा मेहनत करनी चाहिए जिससे वह आगे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हो सके।
डा0 राघवेन्द्र सिसौदिया ने बच्चों को अध्यात्म एवं अपनी संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कारों का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा करना मुझे ऐसा लगता है कि मैं विष्णु भगवान की सेवा करता हूँ जो प्रतिक्षण मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
विनोद यादव हिमाचल प्रदेश आईआईटी बीटेक ने अपने जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को समझाया कि कभी भी यदि हम फेल भी होते हैं तो हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और लगातार ईमानदारी से अपना प्रयास करते रहना चाहिए हमें एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलती है।
मोहन पाठक दिल्ली आईआईटी बीटेक एलेन अध्यापक ने छात्रों के अभिभावकों को समझाया कि बच्चों को कैसे प्रोत्साहित करें एवं उनकी पढ़ाई में कैसे वह मुख्य भूमिका निभाते हैं उन्होंने कहा कि अभिभावकों का उनके बच्चों की पढ़ाई एवं कैरियर में मुख्य योगदान रहता है। इसलिए कभी भी बच्चों को नकारात्मकता की तरफ न जाने दें।
वरिष्ठ पत्रकार डा0 रवी चैहान ने कहा कि बच्चों को समय के साथ अपने आप को अपडेट करते रहना चाहिए नही ंतो समय बहुत बलवान है वह आपको भी बदल सकता है।
विद्यालय चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने कहा कि अभिभावकों एवं बच्चों को आईआईटी एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया एवं कहा कि जिस स्तर की शिक्षा के लिए बच्चे कोटा एवं दिल्ली जाते है उस स्तर से बेहतर शिक्षा हमारा विद्यालय बच्चों को देता रहा है और आगे भी देता रहेगा।
विद्यालय में एक मैथ्स टेलेन्ट टेस्ट कक्षा 5 से कक्षा 8 का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तीर्ण हुए बच्चों को प्रबन्धक डा0 अशोक कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम विवान कक्षा 5 को 5100/- रू0 का पुरस्कार, द्वितीय अनंत कक्षा 6 को 2100/- रू0 का पुरस्कार, तृतीय तनिष्का कक्षा 8 को 1100/- रू0 का पुरस्कार दिया गया एवं 33 अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार तथा शील्ड आदि प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जोश जोसेफ एवं उप प्रधानाचार्या अनीषा एल दास, विद्याँशु सौजिया एवं सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।



