मैनपुरी(सुवि)विद्युत उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, विद्युत बिलिंग की व्यवस्था सुधारी जाए, हाईटेंशन विद्युत से होने वाले हादसों को रोकने, विद्युत पोल में करंट की समस्या, ढीले तार प्राथमिकता पर ठीक कराये जायें, शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाये, सफाई कर्मी अपने तैनाती ग्राम में प्रतिदिन जाकर सफाई का कार्य करें, कोई भी सफाईकर्मी किसी कार्यालय में संबद्ध न रहे, किसानों को समय से यूरिया, डीएपी, सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये, किसानों की उपज का सामान निर्धारित एम.एस.पी. पर क्रय केन्द्रों पर आसानी से क्रय किया जाये, आकस्मिक दुर्घटना, निराश्रित पशु के हमलों में मृतकों के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा में लाभान्वित कराया जाये, जिन ग्रामों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन ग्रामांे की सड़कों, सीसी रोड की मरम्मत प्राथमिकता पर करायी जाये। उक्त निर्देश सांसद डिम्पल यादव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि रबी 2023-24 में 6689 कृषकों ने फसल बीमा कराया था जिसके साथ एक 78 कृषकों को 07.10 लाख, खरीफ-24 में 14580 कृषकों के सापेक्ष 579 कृषकों को रु. 35.67 लाख की धनराशि बीमा कम्पनी द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है, रबी 2024-25 में 11510 कृषकों ने बीमा में पंजीकरण कराया है।
सांसद, समिति अध्यक्ष द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करने पर पाया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में मानव दिवस सृजन के लक्ष्य 37.11 लाख के सापेक्ष 52.15 लाख की पूर्ति कर 87190 परिवारों को आच्छादित किया गया, योजना में 13.44 लाख अनुसूचित जाति के व्यक्तियों एवं 17.66 लाख महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर योजना में 10 में से 10 अंक प्राप्त कर जनपद ए-प्लस श्रेणी में है, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में 50 समूह लक्ष्य के सापेक्ष 60 समूहों का गठन कर 550 परिवारों के सापेक्ष 660 परिवारों को योजना में आच्छांदित किया गया, इस योजना में भी जनपद ए-प्लस श्रेणी में है, वृद्धावस्था पेंशन में 99522 लाभार्थियों को रू. 8837.44 लाख, निराश्रित महिला पेंशन के 35761 लाभार्थियों को रू. 2791.91 लाख, दिव्यांग पेंशन के 13519 लाभार्थियों को रू. 404.76 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जनपद को इस योजना में भी 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए, समस्त पेंशन योजनाओं में जनपद ए-प्लस कैटेगरी में है, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में प्राप्त 2458 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 2448 आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर पात्रों को रू. 734.40 लाख की धनराशि उपलब्ध कराकर जनपद 10 में से 10 अंक प्राप्त कर ए-प्लस श्रेणी में है, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 23644 व्यक्तियों को योजना में लाभान्वित किया जा चुका है, जिसमें से 23481 आवास पूर्ण हो चुके हैं एवं 163 आवास निर्माणाधीन है, आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को 283.10 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
सदस्य लोकसभा ने समीक्षा के दौरान पाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 11274 व्यक्तियों को योजना में लाभान्वित किया जा चुका है, जिसमें से 11274 आवास पूर्ण हो चुके हैं, स्वच्छ भारत मिशन शहरी में व्यक्तिगत शौचालय लक्ष्य 12249 के सापेक्ष 12249 शौचालय पूर्ण हो चुके हैं, पिंक शौचालय के 55 लक्ष्य के सापेक्ष 45, सामुदायिक शौचालय 262 के लक्ष्य के सापेक्ष 262 एवं सार्वजनिक शौचालय के 141 लक्ष्य के सापेक्ष 141 की पूर्ति की जा चुकी है वहीं स्वच्छ भारत मिशन योजना ग्रामीण में व्यक्तिगत शौचालय लक्ष्य 52584 के सापेक्ष 52400, सामुदायिक शौचालय लक्ष्य 549 के सापेक्ष 549 की पूर्ति हो चुकी है, सभी सामुदायिक शौचालय क्रियाशील है, जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 2,59,933 परिवारों के सापेक्ष 2,86,758 परिवारों को गृह नल संयोजन उपलब्ध कराये जा चुके हैं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत जनपद की कुल 90 ग्राम पंचायत में 9000 मृदा नमूने ग्रहण करने का लक्ष्य के सापेक्ष 9000 मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषकों को वितरित किए जा चुके हैं।
जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 0-01 वर्ष तक के बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित लक्ष्य 51650 के सापेक्ष 46564 की पूर्ति की गई, गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य 59230 के सापेक्ष 52096 की पूर्ति की जा चुकी है, जननी सुरक्षा योजना में माह फरवरी तक 21934 लक्ष्य के सापेक्ष 19480 की पूर्ति की जा चुकी है, 19144 प्रसुताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है, इस योजना अंतर्गत प्रसूता लाभार्थी को निःशुल्क उपचार, जांच एवं ड्रॉपबैक की सुविधा प्रदान की जा रही है, माह फरवरी तक 18696 लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रसूता को निःशुल्क जांच, उपचार, भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, एंबुलेंस-102, 108 निर्धारित रिस्पांस टाइम में मरीज तक पहुंच रही हैं, एम्बुलेंस रिस्पांस टाइम में जनपद ए-प्लस कैटेगरी में है, पोषण पुनर्वास केंद्र में माह फरवरी तक 187 मैम बच्चों को भर्ती कराकर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।
उन्होने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पाया कि स्वतः रोजगार स्थापित किए जाने हेतु उद्योग की इकाइयों को रु. 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र की इकाइयों को रु. 20 लाख तक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, परियोजना लागत का 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित भौतिक लक्ष्य 56, वित्तीय लक्ष्य रू. 153.42 लाख के सापेक्ष 87 ऋण आवेदन पत्रों पर वित्तीय मार्जिन मनी रू. 271.74 लाख का वितरण किया जा चुका है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 45894 अंत्योदय योजना, 2,97,468 पात्र गृहस्थ योजना के राशन कार्ड धारकों के 14,15,253 यूनिट को लाभान्वित किया जा रहा है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रतिकार्ड 35 किलो खाद्यान्न तथा एवं पात्र गृहस्थ राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किलो खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जनपद में 1,71,816 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है जिसमें बीपीसीएल के 58130, एचपीसीएल के 10,457 एवं आईओसीएल के 1,03,229 उज्जवला कनेक्शन धारक है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन, अटल मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे-मील, प्रधानमंत्री कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, समेकेतिक विद्युत विकास योजना, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना कार्यक्रम आदि की बिंदुवार गहन समीक्षा की।
बैठक में विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों, समिति के सदस्यों ने हाई टेंशन लाइट की चपेट में आने से अक्सर होने वाले हादसों, विद्युत पोल में करंट आने, ढीले विद्युत तारांे को ठीक कराने के साथ ही नयी बसावटों में विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किये जाने, विद्युत बिलिंग व्यवस्था सुधारने, जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने हेतु सी.सी. सड़कों, अन्य सड़कों की मरम्मत कराये जाने, जिन ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका है वहां की सूची, ड्रॉप आउट बच्चों की सूची, अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही का विवरण उपलब्ध कराने, किसानों को डी.ए.पी., यूरिया प्राप्त करने में हुयी कठिनाईयों, सहकारी समितियांे पर वितरण में बरती गयी अनियमितताओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों ने बताया कि जिन ग्रामों में पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर कराई जा रही है, जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता थी, प्रारंभ में वितरण में दिक्कतें आयीं, कुछ शिकायतें भी प्राप्त हुईं, वितरण में गड़बड़ी करने पर 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई, 15 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त एवं 30 विक्रेताओं के लाइसंेस निलम्बित किये गए।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिए गए बहुमूल्य मार्गदर्शन, जन-प्रतिनिधियों के सुझावों पर तत्काल कार्यवाही होगी, संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक बिना किसी कठिनाई के पहुंचे सुनिश्चित होगा, विद्युत विभाग समस्याओं का प्राथमिकता पर निदान कराया जायेगा, विद्युत विभाग में बिलिंग व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए जायेंगे। उन्होने सांसद के साथ बैठक में उपस्थित अन्य जन-प्रतिनिधियों को बताया कि जन-प्रतिनिधियों के मार्ग-दर्शन, सहयोग के कारण जनपद विकास के पायदान पर प्रदेश में टॉप-10 में शामिल है, जिन योजनाओं में प्रगति ठीक नहीं है, जो कार्य संचालित, निर्माणाधीन हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराकर जनपद को प्रदेश का नम्बर-01 जनपद बनाने के भरसक प्रयास होंगे। गेहूं क्रय केन्द्रों पर कृषकांे से सीधे गेहूं निर्धारित समर्थन मूल्य पर क्रय होगा, किसी भी कृषक को अपनी उपज के सामान की बिक्री करने पर किसी भी स्तर पर कोई समस्या नहीं होगी, गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से गेहूं खरीद तत्काल कर उसका भुगतान प्राथमिकता पर किया जाये।
बैठक में विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, विधायक करहल तेज प्रताप यादव, विधायक किशनी इं. बृजेश कठेरिया, सदस्य विधान परिषद डॉ. आकाश अग्रवाल, मुकुल यादव, समिति के सदस्य, अन्य जन-प्रतिनिधियों के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने किया।



