मैनपुरी(सुवि) राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने रू. 2862.77 लाख की लागत से जजेज आवासीय परिसर में न्यायिक अधिकारियों के लिए निर्माणाधीन टाइप-5 आवास जी प्लस 07 के निर्माणाधीन कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. उ.प्र. जल निगम फर्रूखाबाद के परियोजना प्रबंधक को आदेशित करते हुए कहा कि ठेकेदार, संबंधित अवर अभियंता आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित अवधि में पूरी गुणवत्ता, मानकों के साथ पूर्ण करायें, ठेकेदार पर नियन्त्रण रख कार्य की प्रगति सुधारी जाये, कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो, परियोजना पर ऑगणन पुनरीक्षित न हो। उन्होंने जानकारी करने पर पाया कि यह कार्य माह जून 2024 में प्रारंभ हुआ, कार्य को अगले 02 साल में पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, अब तक रू. 1001.97 लाख की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, जिसके सापेक्ष रू. 782.75 लाख व्यय हो चुका है, बाउण्ड्रीवॉल के सुपर स्ट्रेक्चर एवं प्लास्टर का कार्य, ट्यूबेल बोरिंग, इलैक्ट्रिक सब स्टेशन में स्लैब का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि मुख्य भवन में प्रथम तल की स्लैब का कार्य पूर्ण तथा प्रथम तल में कॉलम तथा स्लैब का कार्य प्रगति पर है। कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. के अभियंता ने बताया कि 01 आवास का क्षेत्रफल 220 मीटर स्क्वायर फीट है।

प्रभारी मंत्री ने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक को आदेशित करते हुये कहा कि कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था का कोई न कोई अवर, सहायक अभियंता मौके पर उपस्थित रहकर कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखे, समय-समय पर टैक्निकल टीम से कार्य की गुणवत्ता की जांच करायी जाये, कार्य में मानकों की अनदेखी करने पर सम्बन्धित ठेकेदार के साथ सम्बन्धित अभियंता की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक के अलावा परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए., अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आदि उपस्थित रहे।