केंद्र-प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, कानून व्यवस्था सुदृण रहे यही सर्वाेच्च प्राथमिकता- प्रभारी मंत्री।
मैनपुरी(सुवि)राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कलैक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत 11, एक जनपद- एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वस्त्र सिलाई एवं कढ़ाई ट्रेड के 10, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लोहार ट्रेड में प्रशिक्षित 04 एवं एक जनपद-एक उत्पाद योजनान्तर्गत तारकशी ट्रेड में प्रशिक्षित 10 लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के चैक, टूलकिट, सिलाई मशीन उपलब्ध कराते हुये कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे युवा देश है, जिसमें आधे से ज्यादा संख्या युवाओं की है, देश के प्रधानमंत्री हमेशा इस बात का उद्घोष करते हैं कि यदि हमारा युवा शिक्षा के साथ जुड़कर शिक्षापरक, रोजगारपरक, रोजगार की दिशा, सरकारी, गैर सरकारी नौकरियों में आगे बढ़ेगा तो निश्चित ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है इसलिए डबल इंजन की सरकार लगातार प्रयासरत् है कि हमारे देश के युवा किसी न किसी माध्यम से रोजगार से जुड़ स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर बनें इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंकों से बिना किसी असुविधा के शिक्षित युवाओं को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वतः रोजगार से जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने छात्रों को 01 करोड़ स्मार्टफोन, टेबलेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके सापेक्ष अब तक 25 लाख छात्रों को स्मार्टफोन, टैबलेट उपलब्ध कराकर उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ने का कार्य किया गया, 07 लाख शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी देकर स्वावलंबी बनाया गया, विभिन्न योजनाओं में कम ब्याज दर पर युवाओं को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वतः रोजगार से जोड़ने का कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय की स्थिति ठीक नहीं थी, वर्ष 2017 में प्रदेश में 01.25 करोड़ छात्र ही प्राथमिकता विद्यालयों में शिक्षा गृहण कर रहे थे, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर शैक्षिक वातावरण में सुधार लाने का कार्य किया, आज प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 01.75 करोड़ छात्र-छात्राएं शिक्षा गृहण कर रहे हैं, सभी छात्रों को गुणवत्तापरक मध्यान्ह भोजन के साथ ड्रेस, जूता, मौजा, किताबंे, बैग निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ अच्छी सड़कें मिलें, जन-समस्याओं का त्वरित निदान हो, किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, ऐसे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में अभी हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ का बृहद स्तर पर आयोजन हुआ, प्रदेश सरकार का अनुमान था कि इस आयोजन में 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे लेकिन 45 दिनों के इस आयोजन में 100 देश के श्रद्धालुओं के साथ 66 करोड़ 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर इतिहास रचने का कार्य किया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार आयोजित हुए महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री स्वःनिधि योजना लागू कर स्ट्रीट वेंडर की चिंता की और इस योजना के तहत रू. 10 हजार का ऋण उपलब्ध कराने का प्राविधान किया गया, योजना प्रारंभ होने के पश्चात जहां एक ओर स्ट्रीट वेंडर की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ वहीं डिजिटल लेन-देन में भारत विश्व में पहले स्थान पर पहुंचा, शिक्षित उत्साही युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रारंभ की ताकि आज का युवा नौकरी के पीछे न दौड़े बल्कि नौकरी देने वाला बने, आज सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है, आगे आने वाले समय में जब प्रदेश की अर्थव्यवस्था 01 ट्रिलियन डॉलर होगी, उसमें सबसे बड़ा योगदान प्रदेश के युवाओं, महिलाओं का होगा।
नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर सम्मान प्रदान करने का कार्य किया, आज पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हो रहा है, अंतिम पायदान के व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा से जुड़कर आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त हो रहे है। उन्होने कहा कि आज केंद्र-प्रदेश सरकार युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़कर उन्हें विभिन्न योजनाओं में सस्ती ब्याज दर पर बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य कर रही है, आज का नौजवान नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि नौकरी देने के लिए आगे बढ़कर सामने आया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि अंत्योदय को समर्पित सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के कमजोर व्यक्तियों को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देने का कार्य किया है, आज देश ने कृषि रक्षा, साइंस एंड टेक्नोलॉजी से लेकर हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं, महिलाओं को ध्यान में रख तमाम योजनाएं संचालित की साथ ही उन्हें आरक्षण देकर हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया।
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री, जिलाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत आरती देवी को ऑयरन वर्क्स हेतु, कुशाग्र दीक्षित को ऑटो रिपेयरिंग हेतु, रजनी रानी को रेडीमेड वस्त्र हेतु, अब्दुल कादिर को फ्रूट जूस कॉर्नर हेतु, कविता को आटा चक्की हेतु, प्रखर प्रताप सिंह को जिम सेंटर हेतु, शिव नन्दन को चप्पल बनाने हेतु, रविराज यादव को सीमेंट पोल बनाने हेतु रू. 05-05 लाख, विजेन्द्र कुमार को पेपर प्लेट हेतु, सलमान को एक्यूपंक्चर थैरेपी हेतु रू. 02-02 लाख एवं राजू को सटरिंग कार्य हेतु रू. 01 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये, एक जनपद-एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजनान्तर्गत ट्रेड तारकशी में जितेन्द्र कुमार, सबीना अंसारी, रिशु गोस्वामी, किशन शर्मा, रंजीत शर्मा, रजनीश, उत्तम कुमार, राम औतार, साधना बाथम, शिवम सिंह भदौरिया को, एक जनपद-एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजनान्तर्गत ट्रेड वस्त्र सिलाई एवं कढ़ाई जरी-जरदोजी मंे प्रशिक्षित लाभार्थी शिखा, नेमा, साजिदा बेगम, रेश्मा देवी, नूरीबानी, शोभा देवी, माधुरी बाथम, प्रतिभा, राज कुमारी, मीनू को तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लोहार ट्रेड में प्रशिक्षित लाभार्थी शानशाह, संजू कुमार, राहुल कश्यप को टूलकिट वितरित कीं।
योजना के अन्तर्गत युवाओं को समय से ऋण वितरण में उत्कृष्ट योगदान करने पर अग्रणी जिला प्रबंधक रामचंद्र शाहा, आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबन्धक अनुराग कृष्ण वर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, बैंक ऑफ़ इंडिया के श्रीकांत जिंदल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के नितिन कुमार पाल, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के धर्मेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अनुजेश प्रताप यादव, गौरव शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक राम चन्द्र शाहा, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी आदि उपस्थित रहे, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र ने विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



