मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने होली के शुभ अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग होली के त्यौहार को आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनाकर अपनी गौरवमयी परम्परा को कायम रखें, रंगो का पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा अनेकता में एकता की पहचान एवं आपसी भाईचारे, सद्भाव का रंग-बिरंगा त्यौहार है।

श्री सिंह ने सभी का आव्हान करते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर रंगो का ही प्रयोग करें, किसी के ऊपर कीचड़ आदि गन्दगी न डालंे, बीमार व शारीरिक तौर से अक्षम व्यक्तियों के साथ उनकी आशा के अनुरूप ही बर्ताव करें। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि सभी लोग होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायेगें।