मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध एवं विख्यात श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के चयनित संयोजकों के साथ बैठक में कहा कि सभी संयोजक प्रदर्शनी की गरिमा के अनुसार अभी से निर्धारित तिथि हेतु कलाकारों की बुकिंग कर लें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदर्शनी का आयोजन होते हुए 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, शताब्दी वर्ष में आयोजन हो रहा है, इसलिए कादंबरी रंगमंच पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ हों। ज्ञात रहे कि श्रीदेवी मेले का शुभारंभ दि. 22 मार्च को श्री शीतला देवी मंदिर पर पूजन एवं हवन के साथ वैदिक रीति-रिवाज से होगा, शतचण्डी महायज्ञ एवं देवी पूजन के संयोजक सुरेश चन्द्र वंसल वीनू हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन दि. 29 मार्च को होगा, उद्घाटन के दिन डा. राकेश गुप्ता द्वारा कादम्बरी रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा, दि. 05 अप्रैल को प्रेमबाबू अम्बेश के संयोजकत्व में एक शाम शिव बाबा के नाम दि. 07 अपै्रल को संजीत गौड एड. के संयोजकत्व में विधि सम्मेलन, दि. 08 अपै्रल को आर.सी. पाण्डेय के संयोजकत्व में सिविल पेंशनर्स सम्मेलन, दि. 10 अपै्रल को श्रीकृष्ण यादव पहलवान के संयोजकत्व में विराट दंगल, दि. 11 अपै्रल को घनश्याम दास गुप्ता के संयोजकत्व में भजन संध्या, दि. 12 अपै्रल को अपरान्ह में डा. सुमंत गुप्ता के संयोजकत्व मंे लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन होगा।
दि. 14 अपै्रल को नीरू बाला जैन के संयोजकत्व में महिला सम्मेलन एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, सायं मंे राहुल दुबे के संयोजकत्व में एक शाम कन्हैया के नाम, दि. 15 अपै्रल को आशुतोष तिवारी के संयोजकत्व में लोकगीत एवं लोकनृत्य, दि. 16 अपै्रल को अपरान्ह में सैनिक कल्याण अधिकारी के संयोजकत्व में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, सायं मंे मुशायरा, दि. 17 अपै्रल को शादाब मंसूरी के संयोजकत्व में कब्बाली, दि. 18 अपै्रल को आशीष धूसिया के संयोजकत्व में पत्रकार सम्मेलन, दि. 19 अपै्रल को अपरान्ह में अजय किशोर सक्सैना के संयोकत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं महाराजा तेज सिंह के जीवन पर आधारित कार्यक्रम एवं सायं मंे के.के. मिश्रा के संयोजकत्व में श्रीदेवी जागरण, दि. 20 अपै्रल को शम्शुद्दीन वारसी के संयोजकत्व में शाम-ऐ-गजल, दि. 21 अपै्रल को एस. साराभाई के संयोजकत्व में एक शाम राष्ट्र के नाम, दि. 22 अपै्रल को रॉबिन तिवारी के संयोजकत्व में स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, दि. 23 अपै्रल को आलोक दीक्षित के संयोजकत्व में संगीत सम्मेलन, दि. 25 अपै्रल को आलोक गुप्ता के संयोजकत्व एवं प्रदीप चौहान के सह संयोजकत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, प्रदर्शनी के शुभारंभ एवं समापन के अवसर पर मुजम्मिल मिर्जा के संयोजकत्व में आतिशबाजी की जायेगी, डा. चन्द्रमोहन सक्सैना के संयोजकत्व में योगा का कार्यक्रम भी होगा।
उन्होने संयोजकों की मांग पर कार्यक्रम की निर्धारित राशि में से 50 प्रतिशत राशि अग्रिम भुगतान करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए नाजिर, सचिव प्रदर्शनी को संयोजकों को अग्रिम भुगतान हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, सचिव प्रदर्शनी अभिषेक कुमार, विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक आदि उपस्थित रहे।



