मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं कुं. रामचंद्र लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखें, परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए समस्त मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध रहें, कक्षों में समुचित प्रकाश व्यवस्था रहे, किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो, परीक्षा केन्द्रों पर बने स्ट्रांग रूम के सी.सी.टी.वी. कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें, परीक्षा अवधि में प्रत्येक कक्ष के सी.सी.टी.वी. कैमरे निर्वाध रूप से संचालित रहे, प्रत्येक परीक्षार्थी सी.सी.टी.वी. कैमरे की जद में हो। उन्होने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को सुचितापूर्ण, नकलविहीन सम्पन्न कराने में सबसे अहम भूमिका केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों को निभानी है, इसलिए आप सब सजग रहकर अपने दायित्वोें का निर्वहन करें, शासन स्तर से भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को नकल विहीन, विघ्न रहित सम्पन्न कराने के निर्देश हैं, जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षाओं को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है इसके अतिरिक्त सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी निरतंर परीक्षा पर नजर रखे हुये हैं।

श्री सिंह ने उक्त विद्यालयों में स्टेटिक मजिस्टेªट के रूप में तैनात अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों को हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा अवधि में निरन्तर क्रियाशील रहकर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में पैनी नजर रखें, विद्यालय के आस-पास गतिविधियों पर भी नजर रहे, सी.सी.टी.वी. कैमरे की मॉनीटरिंग कन्ट्रोल रूम से निरन्तर की जाये। उन्होने तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को नकल विहीन सुचिता पूर्वक सम्पन्न कराना है, आप लोगों के ऊपर परीक्षा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, परीक्षा अवधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की निर्धारित परिधि में प्रवेश न करने दें, परीक्षा को शुचितापूर्वक, नकल विहीन सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें और किसी भी दशा में अनुचित सामिग्री का प्रयोग न होने दें ,सचल दल कोताही न बरते बल्कि नियमित रूप से परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लें, परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सभी स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल प्रभरी नकल के साथ-साथ यह भी देखे कि जो भी परीक्षा केन्द्र बने हैं उनमें परीक्षार्थी के लिये मूल-भूत सुविधायें उपलब्ध रहें, निरीक्षण के दौरान अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।



