कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई के द्वारा विशेष सप्त दिवसीय शिविर का पांचवा दिन महिला स्वावलंबन महिला सशक्तिकरण एवं मिशन जागृति को समर्पित रहा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं ने शिविर स्थल की साफ सफाई से कार्य प्रारंभ करते हुए शिविर स्थल पर चूने का छिड़काव किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा लक्ष्य गीत गाया गया ।शिविर के द्वितीय सत्र में छात्राओं के द्वारा पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर के प्रति भाग किया कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शेफाली यादव कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सिंह कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल एवं डॉ प्रियंका सोनकर एवम साथ ही महाविद्यालय के समस्त कर्मचारिगण श्री जिलेदार ,उमेश यादव उपस्थित रहे।



