कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई के विशेष सप्त दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिन वैकल्पिक् ऊर्जा,सतत विकास ,एवम पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा ।आज एनएसएस की संयुक्त इकाइयों के द्वारा शिविर स्थल एवं महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत से शिविर स्थल की साफ सफाई एवं मंदिर परिसर के साफ-सफाई से प्रारंभ हुई छात्राओं ने तत्पश्चात लक्ष्य गीत गाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूटीएल सोलर पैनल कंपनी के प्रतिनिधि श्री अभिषेक वर्मा श्री राहुल मिश्रा एवं श्री नीरज गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अतिथि के द्वारा छात्राओं को वैकल्पिक ऊर्जा सोलर पैनल एवं सूर्य घर योजना के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मध्यान सत्र के बाद मंदिर परिसर एवं महाविद्यालय परिसर में औषधीय वृक्षों बेल ,नीम एवं रुद्राक्ष वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया, जिसमें महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल, श्री राजेश सेन ,डॉक्टर प्रियंका सोनकर एवं समस्त कर्मचारीगढ़ उपस्थित रहे ।