कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त इकाई के शिविर का तृतीय दिवस व्यक्तित्व विकास एवं नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रैली के आयोजन से हुई जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर की। स्वयं सेविकाएं महाविद्यालय परिसर से रैली लेकर चंदेश्वर ग्राम परिसर पहुंची वहां पहुंचकर छात्राओं ने मंदिर परिसर की साफ सफाई की ,पानी का छिड़काव किया । तत्पश्चात कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय की लेफ्टिनेंट सविता ने छात्रों को नारी सशक्तिकरण के ऊपर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया जिससे छात्राएं लाभान्वित हुई ।लेफ्टिनेंट सविता ने बताया कि एक सशक्त नारी ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है उन्होंने बताया की अपने देश में उच्च स्तर की लैंगिक असमानता है। जहाँ महिलाएँ अपने परिवार के साथ ही बाहरी समाज के भी बुरे बर्ताव से पीड़ित है। भारत में अनपढ़ो की संख्या में महिलाएँ सबसे अव्वल है।

नारी सशक्तिकरण का असली अर्थ तब समझ में आयेगा जब भारत में उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाएगी और उन्हें इस काबिल बनाया जाएगा कि वो हर क्षेत्र में स्वतंत्र होकर फैसले कर सकें। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को बताया की नारी सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, और समानता प्रदान करना। यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है।महिलाओं को उनकी क्षमताओं का पूरा अवसर देने के लिए सामाजिक सोच बदलनी होगी। नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं का अधिकार नहीं, बल्कि समाज की प्रगति का रास्ता है। जब महिलाएँ स्वतंत्र होंगी, तभी समाज वास्तव में उन्नति करेगा। महाविद्यालय की सहायक अध्यापिका डॉक्टर प्रियंका सोनकर ने कहा की भारतीय समाज में पितृसत्तात्मक मानसिकता अभी भी गहरी जड़ें जमा चुकी है। महिलाओं को परिवार के फैसलों में हिस्सेदारी नहीं दी जाती और उन्हें हमेशा दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता है इसलिए हमे ये सोच बदलनी होगी।

शिविर के द्वितीय सत्र में छात्राओं के मध्य रिले रेस और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का आयोजन करवाया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर गेम में आयुषी दुबे प्रथम स्थान पर रही तथा जॉनी यादव फर्स्ट रनर अप रही। रिले रेस गेम में गौशे इकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दीक्षा यादव द्वितीय तथा सुदिति राज कठेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के श्री जिलेदार उमेश यादव एवं सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।