मैनपुरी(सुवि)जनपद के एतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का पूजन दि. 22 मार्च को श्री शीतला देवी मंदिर पर पूजन एवं हवन के साथ वैदिक रीति-रिवाज से होगा, प्रदर्शनी, मेले का उद्घाटन 29 मार्च को होगा एवं प्रदर्शनी का समापन 26 अपै्रल को होगा, इस अवधि में देवी जागरण, संगीत संध्या, भंजन संध्या, पत्रकार सम्मेलन, शाम-ए-गजल, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन, विराट दंगल, स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, महिला एवं मातृ शिशु कल्याण कार्यक्रम, विधि सम्मेलन, पंच सम्मेलन, एक शाम राष्ट्र के नाम, एक शाम कन्हैया के नाम आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष प्रदर्शनी, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने वृहद सभा की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गये संयोजकों के साथ कार्यक्रमों की तिथियांे को निर्धारित किया गया, दि. 22 मार्च से सुरेश चन्द्र वंसल वीनू के संयोजकत्व में शतचण्डी महायज्ञ एवं देवी पूजन, दि. 29 मार्च को डा. राकेश गुप्ता के संयोजकत्व में उद्घाटन के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, दि. 07 अपै्रल को संजीत गौड एड. के संयोजकत्व में विधि सम्मेलन, दि. 08 अपै्रल को आर.सी. पाण्डेय के संयोजकत्व में सिविल पेंशनर्स सम्मेलन, दि. 10 अपै्रल को श्रीकृष्ण यादव पहलवान के संयोजकत्व में विराट दंगल, दि. 11 अपै्रल को घनश्याम दास गुप्ता के संयोजकत्व में भजन संध्या, दि. 12 अपै्रल को अपरान्ह में डा. सुमंत गुप्ता के संयोजकत्व मंे लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन होगा।

दि. 14 अपै्रल को नीरू बाला जैन के संयोजकत्व में महिला सम्मेलन एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, दि. 15 अपै्रल को आशुतोष तिवारी के संयोजकत्व में लोकगीत एवं लोकनृत्य, दि. 16 अपै्रल को अपरान्ह में सैनिक कल्याण अधिकारी के संयोजकत्व में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन एवं रात्रि में एस. साराबाई के संयोजकत्व में एक शाम कन्हैया के नाम, दि. 17 अपै्रल को शादाब मंसूरी के संयोजकत्व में कब्बाली, दि. 18 अपै्रल को आशीष धूसिया के संयोजकत्व में पत्रकार सम्मेलन, दि. 19 अपै्रल को अपरान्ह में अजय किशोर सक्सैना के संयोकत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं महाराजा तेज सिंह के जीवन पर आधारित कार्यक्रम एवं रात्रि मंे के.के. मिश्रा के संयोजकत्व में श्रीदेवी जागरण, दि. 20 अपै्रल को शम्शुद्दीन वारसी के संयोजकत्व में शाम-ऐ-गजल, दि. 21 अपै्रल को राहुल दुबे के संयोजकत्व में एक शाम राष्ट्र के नाम, दि. 22 अपै्रल को रॉबिन तिवारी के संयोजकत्व में स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, दि. 23 अपै्रल को आलोक दीक्षित के संयोजकत्व में संगीत सम्मेलन, दि. 25 अपै्रल को आलोक गुप्ता के संयोजकत्व एवं प्रदीप चौहान के सह संयोजकत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय प्रतिभा दिवस, पंच सम्मेलन, स्काउट एवं गाइड सम्मेलन, मुशायरा, कबड्डी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग शिविर आदि कार्यक्रमों के संयोजक बैठक में उपस्थित न होने के फलस्वरूप तिथियों का निर्धारण नहीं किया जा सका।

जिलाधिकारी ने संयोजकों से कहा कि कार्यक्रमों में गरिमा का विशेष ध्यान रखें, किसी भी कार्यक्रम में फूहड़ता, अश्लीलता आदि का समावेश न हो, सभी कार्यक्रम मेले की गरिमा के अनुरूप कराये जायंे, मंच पर स्थानीय कलाकारों को अधिक समय मिले, स्थानीय विद्याओं का प्रदर्शन हो ताकि लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, सचिव प्रदर्शनी अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।