मैनपुरी के कृषि विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित द्विदिवसीय मिलेट महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय रहे, एवं मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व मैनपुरी के कृषि विज्ञान विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा समस्त जिले की जनता को सम्बोधित किया गया तथा श्रीअन्न के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मैनपुरी जिले के कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी के छात्र/छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें गायन, वादन प्रतियोगिता में कक्षा 10 के छात्र वैष्णव प्रथम रहे, काव्य पाठ प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र दैविक प्रथम रहे तथा सांस्कृतिक नृत्य में कक्षा 9 की छात्र/छात्रायें सुहाना, आकृति व अन्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैनपुरी के जिलाधिकारी महोदय ने छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अध्यापक हिमांशू सिंह सहित कक्षा-8, 9 एवं 11 के छात्र-छात्राएं आदि मौके पर उपस्थित रहे।



