मैनपुरी(सुवि)शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति मे आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ 02 मिनट का मौन रख पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए असंख्य वीर-बलिदानियों ने अपना सर्वत्र न्यौछावर कर हमें आजादी दिलाई, आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ जीवन-यापन कर रहे हैं, यह सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ही देन है। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की परवाह न कर देश को आजाद कराने के लिए तमाम प्रताड़ना झेलीं, लम्बे संघर्ष के बाद आजाद कराया, देश को आजादी दिलाने के लिए सभी ने भेद-भाव, ऊॅच-नीच, जाति-पंात भुलाकर कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और देश को आजाद कराया। उन्होने कहा कि आज भी हमारे वीर सैनिक देश की सरहदों की रक्षा, एकता-अखंडता के लिए अपने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों को अजांम दे रहे हैं, इन वीर सेनानियों के कारण ही हम देशवासी सुरक्षित है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि./रा. राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगदीश कुमार दीक्षित, प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र सिंह, अनिल सक्सेना, रोहित दुबे, वीरेश पाठक, सौरभ पाण्डेय, पुष्पेन्द्र, कालीचरन, धीरेंद्र दुबे, प्रभाकर गंगवार, अनुज कुमार, राज कुमार, नईमुद्दीन, श्रीकृष्ण, राहुल, मो. आलम, वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।