कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या/जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ शेफाली यादव जी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है और देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपनी पसंद के कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति को चुनने के अधिकार का सदुपयोग अवश्य करना चाहिए। जो भी छात्राएं मतदान की अर्ह आयु को प्राप्त कर चुकी हैं वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं तथा अग्रिम चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा लोगों मतदान के लिए प्रेरित करें। महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव जी ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र का वरदान है। हम सभी को मतदान के प्रति जागरूक होकर देश के प्रति प्रतिबद्धता जतानी चाहिए। महाविद्यालय स्वीप की सह प्रभारी जया सिंह ने बताया कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में चुनावों में प्रत्येक मतदाता की भूमिका और सहयोग से ही हम एक मजबूत और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रणाली को बरकरार रख सकेंगे जिसके लिए सभी का मतदान के प्रति जागरूक होने बेहद जरूरी है। बी. ए. की छात्रा प्रियांशी चौहान ने मतदाताओं को जागरूक करने के विषय में अपनी बात कही। छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान की आवश्यकता एवं महत्ता को प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. कुसुम यादव, श्रीमती रंजना चौहान, श्री विशाल सिंह, अंकिता सिंह, हर्षिता मिश्रा तथाअन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



