भारत सरकार के अन्तर्गत नवोदय विद्यालय समिति के मार्ग दर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय, भोगाँव, मैनपुरी में परीक्षा पे चर्चा को ध्यान में रखते हुए पराक्रम दिवस पर एक प्रश्नोŸारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें डा0 किरन सौजिया सी0सी0 एजू0 एकेडमी के वैश्नव तथा आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज के छात्र शिवम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाकर विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों को भोगाँव ैक्ड महोदया तथा नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डा0 किरन सौजिया स्कूल तथा आदर्श राष्ट्रीय ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सफल और असफल लोग अपनी क्षमताओं में बहुत भिन्न नहीं होते हैं वे अपनी क्षमता तक पहुँचने के लिए अपनी इच्छाओं में भिन्न होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यांशू सौजिया, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



