??????

मैनपुरी(सूवि)मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र ने मतदान केंद्रों पर मूल-भूत सुविधाएं (एएमएफ) संबंधी बैठक में अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि मतदान से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में पानी, आंतरिक विद्युत, शौचालय क्रियाशील होने का प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में स्थापित मतदान केंद्रों पर पानी, विद्युतीकरण, शौचालय की उपलब्धता होने संबंधी प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य सरकारी विभागों के भवनों में स्थापित मतदान केंद्रों पर मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध होने संबंधी प्रमाण पत्र संबंधित विभाग के अधिकारी 02 दिन में उपलब्ध कराएं यदि सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भ्रमण करने, मतदान पार्टी के केंद्र पर पहुंचने के पश्चात कहीं कोई कमी मिली तो संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तयकर दंडात्मक कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मतदान कक्ष मे आंतरिक विद्युत व्यवस्था, शौचालय में पानी की उपलब्धता, सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए यदि कहीं कोई कमी हो तो आगामी 02 दिन में उसे दूर कराया जाए।
सी.डी.ओ., ए.डी.एम. ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त मतदान केंद्रों की सूची अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मतदान केंद्र तक पहुंच मार्ग की स्थिति का अपने स्तर से सत्यापन कराएं यदि पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त हो, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा निर्मित सड़कों को भी प्राथमिकता पर ठीक कराएं ताकि पोलिंग पार्टी, मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, उक्त कार्य 28 जनवरी तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने स्तर से ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित प्रत्येक मतदान केंद्र का भ्रमण कराकर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन कराएं, प्रत्येक मतदान केंद्र पर शौचालय क्रियाशील है, इस आशय का प्रमाण पत्र निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी का नाम, मोबाइल नम्बर, बूथ संख्या, कक्ष संख्या का विवरण तत्काल लिखवाना सुनिश्चित करें और इस कार्य के फोटोग्राफ्स जिला निर्वाचन कार्यालय के सनोज के व्हाट्सएप नंबर 8273727026 पर भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, परियोजना निदेशक के.के. सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम पी.सी. राम, उप निदेशक क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान धीरेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह, उपायुक्त उद्योग मो. सऊद, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तपेश वर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा आर.के. सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचन्द्र आदि उपस्थित रहे।