डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में क्रिसमस उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर के सेंट थाॅमस विद्यालय के फादर विनोय जोसफ जी रहे। विद्यालय रंगोलियों, गुब्बारों से खूब सजाया गया प्री प्राइमरी व प्राइमरी वर्ग के बच्चे सेंटा क्लाज के रूप में मुख्य अतिथि का स्वागत करने के लिए व्याकुल थे। दो-तीन सौ बच्चे सेंटा क्लाॅज बने थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को बच्चे बैण्ड बजाकर सभा स्थल तक ले गए। जहाँ उनका स्वागत हुआ। विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि फादर जी को शाॅल उढ़ाकर, माला पहनाकर व गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया। सबसे पहले स्वागत गान हुआ सभी बच्चों ने तालियाँ बजा-बजाकर स्वागत किया उसके बाद बच्चों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए प्रभु ईशु से संबंधित कार्यक्रम हुए जिसमें नाटक, भाषण, नृत्य से ओतप्रोत था सभास्थल, बच्चों द्वारा इग्लू घर भी बनाये गये थे। हर बच्चे में जोश और आगे बढ़ने का जुनून दिखाई दे रहा था। फादर भी बहुत प्रसन्न थे उन्होंने बच्चों को जीवन में सफल होने का आशीर्वाद दिया और बच्चों को अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। क्रिसमस क्यों मनाया जाता है यह भी बताया तथा अन्य जानकारियाँ दीं। विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार सेंटा क्लाॅज बने बच्चों को देखकर बहुत प्रसन्न हुए उन्होंने जिन बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उनकी प्रशंसा की तथा जीवन में आगे बढ़ने का भी आशीर्वाद दिया तथा जिन अध्यापकों ने इन बच्चों को कार्यक्रम करने की प्रेरणा व सहयोग दिया उन्हें भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यांशू सौजिया, इंचार्ज प्रगति यादव, जाॅम्सी जाॅर्ज, कहकशा, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.