मैनपुरी(सुवि)13-13 सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की निगरानी में दोनो पालियों में उ.प्र. सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 शांतिपूर्ण, सुचिता पूर्वक संपन्न हुई। आयोजित परीक्षा का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ दोनो पालियों में जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा की सुचिता बनाए रखने, तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निरतंर क्रियाशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखनें के निर्देश दिए, परीक्षा मे किसी प्रकार का विध्न न हो, कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा मे अनुचित संसाधनों का प्रयोग न कर सके, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किये गये थें, सभी परीक्षा केन्द्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी कराई गई, प्रतिबन्धित सामग्री, इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल, केल्कुलेटर आदि को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही जमा कराये गये, उच्चाधिकारियो, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कक्ष निरीक्षको ने भी परीक्षा की सुचिता पर विशेष ध्यान दिया, पूरी परीक्षा अवधि में प्रत्येक कक्ष में सी.सी.टी.वी. कैमरे चालू रहे, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से निरतंर की गयी।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने प्रथम, द्वितीय पाली में कंु.आर.सी. महिला पी.जी. कॉलेज ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, राजकीय इंटर कॉलेज, रामचन्द्र सिंह लालचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, दयानन्द इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, नेशनल महाविद्यालय भोगांव, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, देवस नागरी इंटर कॉलेज कुरावली के परीक्षा केन्द्रांे का भ्रमण कर उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की सुचिता पर विशेष ध्यान दें, परीक्षा अवधि में निरतंर क्रियाशील रहंे, सुनिश्चित करें कि परीक्षा समाप्त होने के उपरांत ही परीक्षार्थी से ओ.एम.आर. शीट एकत्र करने के पश्चात ही परीक्षा केन्द्र के बाहर जायें, परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों के आस-पास संचालित फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे बंद रहें, कुल 13 परीक्षा केन्द्रांे पर प्रथम पाली में प्रातः 09.30 से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02.30 से 04.30 बजे तक शांतिपूर्ण, सकुशल परीक्षा सम्पन्न हुयी।
आज आयोजित परीक्षा की प्रथम पाली में पंजीकृत 5472 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2561 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, परीक्षा से 2911 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, प्रथम पाली में कंु. आर.सी. महिला पी.जी. कॉलेज ब्लॉक-ए में 480 के सापेक्ष 235, ब्लॉक-बी में 480 के सापेक्ष 225, राजकीय इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 228, रामचन्द्र सिंह लालचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 218, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 212, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 178, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 176, दयानन्द इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 169 एवं चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 175, नेशनल पी.जी. कॉलेज भोगांव में 384 के सापेक्ष 177, नेशनल इण्टर कॉलेज भोगांव में 384 के सापेक्ष 181, देवस नागरी इंटर कॉलेज कुरावली में 384 के सापेक्ष 179 तथा मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली में 384 के सापेक्ष 180 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।



