डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने माँ सरस्वती का पूजा वन्दन किया। चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित कीं। उसके बाद उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र व कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि बच्चों को अपने कार्यों को कर्मठता एवं लगन से करना चाहिए तभी सफलता प्राप्त होती है। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में ‘‘इण्टर हाउस कम्पटीशन’’ का आयोजन हुआ जिसमें क्रिकेट, बाॅलीबाॅल और कबड्डी खेले गये। जिसमें क्रिकेट में डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल के शिवाजी हाउस, बाॅलीबाॅल में टैगोर हाउस, कबड्डी में शिवाजी हाउस विजयी रहा। अन्त में विजयी टीमों को विद्यालय के चेयरमेन सर द्वारा ट्राॅफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यांशू सौजिया, खेलकूद अध्यापक मुकेश यादव, मुकेश कुमार यादव, योगेश यादव, सूरज यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



