मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख जनता दर्शन में भूपेन्द्र मिश्रा एवं अनूप सिंह नि. कुसमरा ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से बताया कि भू-माफियाओं ने जालसाजी कर तहसीलदार से फर्जी आदेश कराकर ग्राम कुसमरा देहात की बंजर भूमि नवीन गाटा सं. 892/1 रकवा 0.076, 892/2 रकवा 0.237, 892/3 रकवा 0.363 करोडों रू. की बेश कीमती जमीन सुरेन्द्र पुत्र ग्याबक्स सिंह, शान्तीदेवी पत्नी कालीचरन व कौशलेन्द्र नाथ पुत्र रामऔतार सिंह ने अपने नाम दर्ज करा ली है, उक्त गाटा सं. 892/1 रकवा 0.076, प्रभाष मिश्रा पुत्र रामेश्वर दयाल मिश्रा व गाटा सं. 892/2 रकवा 0.237 शान्ती देवी पत्नी कालीचरन व गाटा सं. 892/3 रकवा 0.363 महाकवि देव महाविद्यालय अध्यक्ष शिवकुमार के नाम वर्तमान खतौनी में दर्ज है, उक्त भूमि में चुप-चाप सड़क डालकर प्लाटिंग हेतु भू-माफियाओं द्वारा तैयार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता अनूप सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि हुसैनपुर के गाटा सं. 8, 10, 11, 12 कुल रकवा 1.95 पर ग्राम सभा खारिज कर प्रभाष मिश्रा, अंशुल मिश्रा ने क्षेत्रीय लेखपाल से सांठ-गांठ कर उक्त सभी गाटे अपने नाम दर्ज करा लिये है। उक्त लोगों द्वारा आकार पत्र 45 पर फर्जी इन्द्राज दर्ज कराया गया था, जिसे न्यायालय उप संचालक चकबन्दी द्वारा दि. 08 अगस्त 2022 द्वारा निरस्त किया जा चुका है, उक्त आदेश की प्रति क्षेत्रीय लेखपाल को उपलब्ध कराये जाने के बावजूद भी क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा खतौनी में उक्त प्रभाष मिश्रा आदि के नाम निरस्त करने की कार्यवाही नही की गयी।

जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी किशनी को गहनता से अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी किशनी ने उक्त दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच में प्रथम दृष्टया पाया कि लेखपाल कुसमरा प्रफुल्ल कुमार पूर्व में भी लगभग 03 वर्ष से अधिक समय तक तैनात रहे, दि. 01 जनवरी 2024 से अतिरिक्त कार्यभार के रुप में कुसमरा क्षेत्र पर कार्य कर रहे थे, वर्तमान में भी लेखपाल कुसमरा क्षेत्र पर तैनात है तथा इनके द्वारा अतिरिक्त क्षेत्र हुसैनपुर पर भी कार्य किया जा रहा है। लेखपाल के द्वारा अपने कार्यकाल, तैनाती के समय में ग्राम कुसमरा के गाटा सं. 892/1, 892/2, 892/3 बंजर भूमि पर अवैध प्रविष्टयों को निरस्त कराये जाने तथा मौके पर हो रहे प्लाटिंग कार्य, ग्राम हुसैनपुर के गाटा सं. 8, 10, 11, 12 में बरती गयी अनियमितता के सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत नही कराया, यह कृत्य घोर लापरवाही का द्योतक एंव पदीय दायित्व के प्रतिकूल है, जिससे शासकीय भूमि प्रभावित हुई है। उन्होने कुसमरा क्षेत्र के लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगों कार्यालय से सम्बद्ध कर तहसीलदार किशनी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुये उक्त के सम्बंध में अपचारी कर्मचारी को 15 दिवस में आरोप पत्र निर्गत कराने को कहा है।