कुँ.आरसी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु तथा वोटर आईडी बनवाने हेतु फॉर्म संख्या 6 भरवाने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं जिला स्वीप को- ऑर्डिनेटर डॉ. शेफाली यादव जी ने कहा देश के लोकतांत्रिक पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रत्येक नागरिक को उत्साहित रहना चाहिए जिसके लिए उन सभी छात्राओं को जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वह जल्द से जल्द मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। स्वीप कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव जी ने छात्राओं से फॉर्म 6 भरवाया और कहा कि मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागदारी सुनिश्चित करने के लिए अर्ह लोगों के पास वोटर कार्ड होना जरूरी है। इस अवसर पर बी. ए. की छात्रा सलोनी, दिव्या तथा जैनब ने मतदान की महत्ता पर अपनी बात रखते हुए इस अभियान को गति देने का कार्य किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।