मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभा करहल के उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट मतदान प्रक्रिया की पूरी तरह जानकारी कर लें, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन के साथ-साथ कंट्रोल, वैलेट यूनिट, वी.वी.पैट को कनेक्ट करना सीख लें, सी.यू.-वी.यू.-वी.वी. पैट की सीलिंग प्रक्रिया से भली-भांति बाकिफ हो लें ताकि मतदान के दिन मतदान कार्मिकों को आने वाली समस्याओं का आप समाधान कर सकें, मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पीठासीन अधिकारी सबसे पहले आपको ही फोन करेंगे यदि आपको प्रक्रिया की पूरी जानकारी होगी तो आप उनकी समस्याओं का त्वरित निदान कर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करा सकेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक माहौल में संपन्न कराने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अपने-अपने सेक्टर, जोन में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को निभानी है। सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट पूरे उत्साह, उमंग के साथ सौपंे गए दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष रहकर करें, मन में कोई भ्रांति न पालें यदि कोई भ्रम हो तो तत्काल दूर करें। उन्होने कहा कि आपको निर्वाचन आयोग ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदत्त किए हैं, आपको अपने-अपने जोन, सेक्टर में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने का दायित्व सौपा गया है, इस दायित्व को निभाने के लिए आपको इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपेट को कनेक्ट करने, सीलिंग करने के साथ-साथ उसके संचालन की प्रक्रिया की जानकारी होना बेहद जरूरी है इसके साथ ही मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, विभिन्न कार्यों के बारे में जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पहले 02-03 घंटे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संबंध में ही अधिकांश शिकायतें मिलती हैं, जिस कारण तमाम प्रकार की भ्रांतियां, अफवाहें फैलती हैं यदि सेक्टर-जोनल मजिस्टेªट, पीठासीन अधिकारी, अन्य मतदान कार्मिक ईवीएम संचालन में माहिर होंगे तो इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने प्रशिक्षण में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मतदान के दिन निरंतर क्रियाशील रहकर अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि आप सबके पास रिजर्व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन होगीं, आपका वाहन जी.पी.एस. युक्त होगा इसलिए आप पूरी सावधानी बरतें, किसी भी दशा में वाहन को अकेला न छोड़ें, ई.वी.एम. की सुरक्षा के लिए कोई न कोई कर्मी प्रत्येक दशा में वाहन पर उपस्थित रहे, पार्टी रवानगी वाले दिन रात्रि विश्राम भी अपने निर्धारित स्थान पर ही करें, मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत कृषि उत्पादन मंडी समिति में कार्मिकों से सामग्री जमा करने के उपरांत एवं आपके पास उपलब्ध रिजर्व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को जमा कराने के उपरांत वाहन से जी.पी.एस. सिस्टम हटाने के बाद ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी समाप्त होगी।

उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली ने प्रशिक्षण के दौरान जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके दायित्वों, मतदान के दिन बरती जाने वाली सावधानियांे, सीलिंग-पैकिंग की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अपने-अपने सेक्टर, जोन में आप सबको मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करना है इसलिए आप सब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वी.वी. पैट को बार-बार कनेक्ट कर देख लें, सबसे ज्यादा दिक्कतें कंट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिट, वी.वी. पैट को आपस में कनेक्ट करने में ही आती है। उन्होंने बताया कि वैलेट यूनिट को वी.वी. पैट से, वी.वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करना है, यदि मतदान के दौरान कंट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिट में से कोई एक खराब होती है तो पूरा सैट बदला जाएगा और यदि सिर्फ वी.वी. पैट खराब होता है तो सिर्फ वी.वी. पैट बदला जाएगा और मॉक-पोल की प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी। उन्होंने स्पेशल टैग, पिंक पेपर सील आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, घिरोर, किशनी, कुरावली, अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, प्रसून कश्यप, गोपाल शर्मा, राम नारायण, डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र कुमार, नितिन कुमार, अचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य, विकास संस्थान एस.के. शंखवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, तैनात सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।