डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, अशोक नगर, कुरावली रोड, मैनपुरी में बाल्मीकि जयंती अत्यंत हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रार्थना स्थल पर बाल्मीक जयंती का शुभारम्भ हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने महर्षि बाल्मीकि व माँ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर वंदन किया। माँ सरस्वती की वन्दना हुई सभी बच्चों ने वन्दना का अनुकरण किया। कुछ बच्चों ने भी बाल्मीकि पर कविता सुनाई किसी ने प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए। कुछ अध्यापकों ने भी अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात् विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने ऋषि बाल्मीकि के जीवन और कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि बच्चे अपनी सोच को बदलें, अच्छी सोच स्थाई तौर पर रखें क्योंकि स्थाई सोच आगे ले जाती है और व्यक्ति को सफलता मिलती है जिस प्रकार बाल्मीकि जी लुटेरे से एक महान ऋषि बन गए। वे पढ़े लिखे भी नहीं थे लेकिन सोच ने उन्हें कहाँ लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने बच्चों को हर तरह से उत्कृष्ट बनने की प्रेरणा दी। अध्यापकों को भी उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने को कहा।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया, विद्यांशू अशोक, इन्चार्ज कहकशा, जाॅम्सी जाॅर्ज, प्रगति यादव, अध्यापक डा0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।



