कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेस 5 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित आपातकालीन सेवा नंबरों एवं मिशन शक्ति के उद्देश्यों से परिचित कराया तथा छात्राओं को बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल और व्यापक निरंतर देखभाल, समर्थन और सहायता प्रदान करना।सहायता की आवश्यकता वाली महिलाओं और अपराध तथा हिंसा पीड़ितों के बचाव, संरक्षण और पुनर्वास के लिये गुणवत्ता तंत्र स्थापित करना।विभिन्न स्तरों पर महिलाओं के लिये उपलब्ध विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंँच में सुधार करना।दहेज, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने और लैंगिक समानता आदि को बढ़ावा देने के लिये सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करना।नीतियों, कार्यक्रमों/योजनाओं के अभिसरण के लिये सहयोगी मंत्रालयों/विभागों/राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ सहयोग और सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिये सक्षम वातावरण बनाना।
लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन के लिये बालिकाओं के अस्तित्व, संरक्षण, शिक्षा और विकास को सुनिश्चित करना।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं नस की स्वयं सेविकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




Good
Comments are closed.